Post Views 51
August 29, 2026
नगर निकाय चुनाव नहीं लड़ेगे ज्ञान सारस्वत,
अजमेर में नगर निगम चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाले ज्ञान सारस्वत ने नगर निकाय चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि परिवार से भी कोई सदस्य चुनाव नहीं लड़ेगा। विधायक चुनाव लड़ते समय सारस्वत ने कहा था कि नगर निकाय चुनाव नहीं लड़ूंगा और दूसरा चुनाव लड़ने से अपनो को ही नुकसान होता है। इसलिए यह फैसला लिया है।
अजमेर में नगर निगम चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाले ज्ञान सारस्वत ने नगर निकाय चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर सबको चौंका दिया है।
वहीं राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि वार्ड नंबर 4 से पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत की पत्नी हेमा गहलोत के चुनाव लड़ने और रक्षाबंधन के पर्व पर ज्ञान सारस्वत को राखी बांधने का पूरा वीडियो वायरल होने और उसी सोफे पर बैठकर उनके द्वारा किए गए इस ऐलान को एक अलग ही नजरिए से देखा जा रहा है। इससे साफ जाहिर होता है कि ज्ञान सारस्वत अब निर्दलीय चुनाव लड़ रही हेमा गहलोत को अपना पूर्ण समर्थन देकर उन्हें जीत दिलवाएंगे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved