For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 156845324
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ दरगाह में हज़रत ख्वाजा कुतबुद्दीन बख्तियार काकी रहमतुल्लाह अलैही और हज़रत सैय्यद अलाउद्दीन साबिर पिया कलियरी रहमतुल्लाह अलैही के उर्स की तक़रीब अदा की गई। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव में इस बार निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है! |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नगर निगम चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाले ज्ञान सारस्वत ने नगर निकाय चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निकाय चुनाव के काउंटडाउन के बीच उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए जिला निर्वाचन कार्यालय पर आवेदन लेने और आवेदन फॉर्म भरकर जमा करने वालों की भीड़ लगी रही |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव: दो दिनों में अब तक 26 नामांकन दाखिल, आज 491 उम्मीदवारों ने लिए आवेदन |  Ajmer Breaking News: रेलवे अधिकारी रवि मीणा के अपहरण का मामला, पुलिस ने बांदीकुई से अपहरणकर्ता से सकुशल छुड़ाया,  सीओ नॉर्थ शिवम जोशी ने किया खुलासा |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस ने भाजपा सरकार से मांगा 21 सवालों का जवाब, देवनानी को घेरा, प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने कांग्रेस की एकजुटता को दिखाने का भी किया प्रयास। |  Ajmer Breaking News: आई बैंक सोसायटी आफ राजस्थान अजमेर चैप्टर के द्वारा 25 अगस्त से 8 सितंबर तक नेत्रदान पखवाड़े का किया जाएगा आयोजन, |  Ajmer Breaking News: मंडल रेल प्रबंधक अजमेर का ब्यावर, सोजत रोड और मारवाड़ जंक्शन दौरा |  Ajmer Breaking News: जयपुर रोड स्थित न्यू घुघट रेस्टोरेंट में चोरी, शटर और CCTV कैमरा तोड़कर अंदर घुसा बदमाश, रेस्टोरेंट में रखे हुए गुटके बीड़ी सिगरेट सहित लगभग 20 हजार के माल पर  किया हाथ साफ  | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर नगर निगम चुनाव में इस बार निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है!

Post Views 01

August 29, 2026

वार्ड नंबर 56 से सुनील गुर्जर और वार्ड नंबर 8 से कुंदन वैष्णव निर्दलीय नामांकन भरने जिला कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कार्यालय पहुंचे।

अजमेर नगर निगम चुनाव में इस बार निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है! वार्ड नंबर 56 से सुनील गुर्जर और वार्ड नंबर 8 से कुंदन वैष्णव निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए शनिवार को अपने समर्थकों के साथ अपना नामांकन भरने जिला कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कार्यालय पहुंचे।दोनों प्रत्याशियों ने चुनाव जीतने के बाद भी अपना समर्थन भारतीय जनता पार्टी को देने की घोषणा की है। सुनील गुर्जर ने बताया कि वो अपने वार्ड में सफाई, सामुदायिक भवन, शौचालय निर्माण और सरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर सबसे ज्यादा फोकस करेंगे।वहीं वार्ड नंबर 8 से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे कुंदन वैष्णव ने कहा कि वो अपने वार्ड में कच्ची बस्तियों के लोगों को पट्टे दिलाने और बच्चों के लिए लाइब्रेरी और पार्कों के विकास को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम वे भारतीय जनता पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़े लेकिन दूसरी बार दावेदारी करने पर उनका नाम विधायक की अनुशंसा पर हटा दिया गया इसके बाद में फिर निर्दलीय लड़े और 1100 मतों से जीत दर्ज की कोई तीसरी बार फिर पार्टी से लड़ने का आवेदन किया लेकिन इस बार भी टिकट कटा और फिर से निर्दलीय लड़ने का मन बनाया क्योंकि उनके वार्ड की जनता उन्हें दिल से चाहती है और हर बार विजय दिलाता है। दोनों प्रत्याशियों ने कहा कि उन्हें स्थानीय जनता का पूरा समर्थन मिलने की उम्मीद है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved