For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 156846597
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ दरगाह में हज़रत ख्वाजा कुतबुद्दीन बख्तियार काकी रहमतुल्लाह अलैही और हज़रत सैय्यद अलाउद्दीन साबिर पिया कलियरी रहमतुल्लाह अलैही के उर्स की तक़रीब अदा की गई। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव में इस बार निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है! |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नगर निगम चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाले ज्ञान सारस्वत ने नगर निकाय चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निकाय चुनाव के काउंटडाउन के बीच उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए जिला निर्वाचन कार्यालय पर आवेदन लेने और आवेदन फॉर्म भरकर जमा करने वालों की भीड़ लगी रही |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव: दो दिनों में अब तक 26 नामांकन दाखिल, आज 491 उम्मीदवारों ने लिए आवेदन |  Ajmer Breaking News: रेलवे अधिकारी रवि मीणा के अपहरण का मामला, पुलिस ने बांदीकुई से अपहरणकर्ता से सकुशल छुड़ाया,  सीओ नॉर्थ शिवम जोशी ने किया खुलासा |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस ने भाजपा सरकार से मांगा 21 सवालों का जवाब, देवनानी को घेरा, प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने कांग्रेस की एकजुटता को दिखाने का भी किया प्रयास। |  Ajmer Breaking News: आई बैंक सोसायटी आफ राजस्थान अजमेर चैप्टर के द्वारा 25 अगस्त से 8 सितंबर तक नेत्रदान पखवाड़े का किया जाएगा आयोजन, |  Ajmer Breaking News: मंडल रेल प्रबंधक अजमेर का ब्यावर, सोजत रोड और मारवाड़ जंक्शन दौरा |  Ajmer Breaking News: जयपुर रोड स्थित न्यू घुघट रेस्टोरेंट में चोरी, शटर और CCTV कैमरा तोड़कर अंदर घुसा बदमाश, रेस्टोरेंट में रखे हुए गुटके बीड़ी सिगरेट सहित लगभग 20 हजार के माल पर  किया हाथ साफ  | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर शरीफ दरगाह में हज़रत ख्वाजा कुतबुद्दीन बख्तियार काकी रहमतुल्लाह अलैही और हज़रत सैय्यद अलाउद्दीन साबिर पिया कलियरी रहमतुल्लाह अलैही के उर्स की तक़रीब अदा की गई।

Post Views 01

August 29, 2026

मुम्बई से साबिर पाक के उर्स में पहुंचे मुम्बई के पीरे तरीक़त हाजी अब्दुल मन्नान शैख़ ने भी शिरक़त की जहा उनके साथ दिल्ली,मुम्बई,यूपी और राजस्थान से भी सूफी ख़ानक़ाहों के ज़िम्मेदार मौजूद थे।

अजमेर शरीफ दरगाह में हज़रत ख्वाजा कुतबुद्दीन बख्तियार काकी रहमतुल्लाह अलैही और हज़रत सैय्यद अलाउद्दीन साबिर पिया कलियरी रहमतुल्लाह अलैही के उर्स की तक़रीब अदा की गई। सुल्तानुल हिन्द हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैही के दरबार मे महफिले समा के साथ साथ चिल्ला कुतुब साहब में चादर पोषी और उर्स की सलामी रस्म अदा की गई। दरगाह के ख़ुद्दामें ख्वाजा के मुताबिक़ तमाम चिश्तीया सिलसिले के बुजुर्गों  के सालाना उर्स के मौके पर अजमेर शरीफ दरगाह से उनकी बारगाह में चादर भेजी जाती है। इसी तरह महरौली शरीफ और कलियर शरीफ जो अक़ीदत मंद नही जा पाते वो उर्स की महफ़िल  अजमेर के चिल्ला शरीफ पर भी अदा करते है। जहां अजमेर दरगाह और चिल्ला शरीफ पर सूफ़ियाना क़व्वाली और उर्स की रस्म अदायगी की जाती है। ख़ुद्दामें ख्वाजा के मुताबिक़ हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैही के ख़ास खलीफा व जानशीन हज़रत ख्वाजा कुतबुद्दीन बख्तियार काकी का अजमेर की कृषि घाटी पर  चिल्ला शरीफ़ है,जहा उर्स भी मनाया जाता है और लंगरे आम भी किया जाता है। इसी तरह अजमेर दरगाह अंजुमन सैय्यद ज़ादगान की तरफ से महरौली और कलियर  शरीफ़ में भी उर्स की महफ़िल,चादर पोषी और लंगर भी किया जाता है। मुम्बई से साबिर पाक के उर्स में पहुंचे मुम्बई के पीरे तरीक़त हाजी अब्दुल मन्नान शैख़ ने भी शिरक़त की जहा उनके साथ दिल्ली,मुम्बई,यूपी और राजस्थान से भी सूफी ख़ानक़ाहों के ज़िम्मेदार मौजूद थे। अजमेर से अंजुमन सैय्यद ज़ादगान के साबिक सैकेट्री सैय्यद वाहिद हुसैन अंगारा,सरवाड़ दरगाह के मुतवल्ली हाजी मोहम्मद यूसुफ खान,निज़ामुद्दीन दरगाह के ख़ादिम हाफ़िज़ सैय्यद अम्माद निज़ामी और मुल्क के मशहूर शायर अफ़ज़ल मेंगलोरी भी शामिल थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved