Post Views 21
August 30, 2026
श्री श्याम सेवक कल्याण संघ की विशाल भजन संध्या,बेंगलुरु से लायें फूलों से सजा बाबा श्याम का दरबार
अहमदाबाद-कानपुर के गायकों ने भी साधे सुर, चांदी के झूले में विराजे लड्डू गोपाल
अजमेर । श्री श्याम सेवक कल्याण संघ की ओर से रविवार कृष्ण गंज में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल भजन संध्या में बाबा श्याम का बेंगलुरू से आए फूलों से दरबार सजाया गया। दरबार में चांदी के झूले में लड्डू गोपाल को झुलाया गया।विशाल कार्यक्रम में अहमदाबाद, कानपुर और अजमेर के गायक कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। भजन संध्या में अहमदाबाद के राजवर्धन सुथार ने मोरझडी लहराई रे रसिया ओ सावरा ... दुनिया चलती पैरो पर, मैं श्याम भरोसे चलता हूं.... कईया सरसी रे सांवरा कईया सरसी रे... तथा कानपुर की दीपांशी तिवाड़ी ने... कितनी परीक्षा लिख दी बाबा तूने भाग्य मैं...., करके इशारे बुलाई गई रे बरसाने की गौरी...बरसाने वाली राधे... सहित अन्य भजनों की प्रस्तुति दी। अजमेर के विमल गर्ग आजा रे ओ सावरें..... एवं सुनील जोशी ने वीर हनुमान अति बलवाना राम नाम... कीर्तन की है रात.....सूरत प्यारी लागे, थारी मूरत प्यारी लागे.... काली कमली वाला मेरा यार है सहित अन्य कई भजनों की प्रस्तुति देखकर श्रद्धालुओं को अल सुबह तक भाव विभोर कर दिया। इस मौके पर भक्तों पर इत्र और पुष्पों की बारिश की गई एवं महाआरती कर प्रसाद वितरित किया गया।भजन संध्या में मध्य रात्रि को लड्डू गोपाल जी का जन्मदिन मनाया गया एवं श्रद्धालुओं को ट्रॉफी खिलौने सिटी आदि का भी वितरण किया गया ।
भजन संध्या में गणेश जी, भगवान शिव-पार्वती और हनुमान जी की झांकी सजाई गई। बाबा श्याम की ज्योत प्रज्वलित की गई। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष राकेश जी दुनिया सुभाष काबरा, सूरजमल गोयल, श्याम बिहारी शर्मा, किशन गुप्ता नरेंद्र दत्त वैष्णव शिवकुमार बंसल, डॉ. कमेलश ईनानी, मुकेश कुमार टांक, मुकेश सोनी आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved