Post Views 01
August 30, 2026
जिला स्पेशल टीम अजमेर व पुलिस थाना अलवर गेट की सयुक्त बडी कार्यवाही वाटर सप्लायर्स की आड में चल रहे जुआ-सट्टे का पर्दाफाश।
76000/- रुपये जुआ राशि मय 09 मोबाईल सहित 10 आरोपी गिरफ्तार।
श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस, अजमेर रेंज, अजमेर डॉ. रवि, आईपीएस के निर्देशानुसार एवं मन् जिला पुलिस अधीक्षक, अजमेर श्री हर्षवर्धन अग्रवाला, आईपीएस के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर एवं मुख्यालय श्री हिमांशु जांगिड एवं श्री मनीष बडगुर्जर, वृत्ताधिकारी, वृत्त दक्षिण नगर, अजमेर के निकटतम सुपरविजन में श्री नरेन्द्र जाखड, थानाधिकारी, पुलिस थाना अलवरगेट एवं श्री शंकर सिंह रावत, सहायक उप निरीक्षक प्रभारी जिला स्पेशल टीम, अजमेर के नेतृत्व में सटोरियों एवं जुआ खेलने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु टीम का गठन किया गया। इसी क्रम में दिनांक 29.08.2026 को जिला स्पेशल टीम के प्रभारी श्री शंकर सिंह रावत, सउनि को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि पुलिस थाना अलवरगेट क्षेत्र स्थित घोला भाटा शिव शंकर मंदिर के पास वाटर सप्लायर्स की दुकान की आड़ में लाखों रुपये का जुआ-सट्टा चल रहा है। सूचना पर जिला स्पेशल टीम, अजमेर एवं पुलिस थाना अलवरगेट की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना के अनुसार उक्त स्थान पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान विजयसिंह की वाटर सप्लाई की दुकान कुल 10 व्यक्ति हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए पाए गए। मौके पर आरोपियों के कब्जे से हार जीत के दांव पर लगी कुल 76000 रुपये की जुआ राशि बरामद की गई साथ ही 09 मोबाईल भी जब्त किये गये। पुलिस टीम द्वारा सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्यवाही के संबंध में पुलिस थाना अलवरगेट पर प्रकरण संख्या 250/2026, धारा 112 (2) बीएनएस एवं धारा 3. 4 राजस्थान सार्वजनिक द्यूत अध्यादेश, 1949 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रकरण में अनुसंधान जारी है। गिरफ्तारशुदा व्यक्तियों का विवरणः- 1. अनिल कुमार पुत्र श्री गोपाल धोबी, उम्र 26 साल. जाति धोबी, निवासी नहर का बेरा कल्याणीपुरा पुलिस थाना अलवरगेट, जिला अजमेर। 2. देवेन्द्र पुत्र श्री करण सिंह कोली, उम्र 42 साल, जाति कोली, निवासी सिद्वार्थनगर पुलिस थाना अलवरगेट, जिला अजमेर। 3. गोविन्द पुत्र श्री शकरलाल रैगर उम्र 23 साल, जाति रैगर, निवासी लक्ष्मी गार्डन के पास धोला भाटा पुलिस थाना अलवरगेट, जिला अजमेर। 4. शैलेन्द्र सिंह पुत्र स्व. श्री हीरा सिंह, उम्र 42 साल, जाति कोली, निवासी ईमली का बेरा धोला-भाटा पुलिस थाना अलवरगेट, जिला अजमेर। 5. प्रेम पुत्र श्री पूरण कोली, उम्र 60 साल, जाति कोली, निवासी गुर्जर धरती बीर चौक पुलिस थाना अलवरगेट, जिला अजमेर। 6. हेमन्त उर्फ दिलीप पुत्र श्री प्रकाश चंद कोली, उम्र 33 साल, जाति कोली, निवासी हलवाई वाली गली भजनगंज पुलिस थाना अलवरगेट, जिला अजमेर। 7. बंशीलाल पुत्र श्री जीवणराम, उम्र 70 साल, जाति रैगर, निवासी काली चाट नंदि कल्याणीपुरा पुलिस थाना अलवरगेट, जिला अजमेर। 8. विजय सिंह पुत्र श्री युधिष्टर माली, उम्र 52 साल, जाति माली, निवासी शि पास धोला भाटा पुलिस थाना अलवरगेट, जिला अजमेर। 9. विजेन्द्र चौहान पुत्र श्री भागचंद उम्र 35 साल जाति माली निवासी शिवमंदिर के पास धोला भाटा पुलिस थाना अलवरगेट अजमेर। 10. टैरेस गार्डनर पुत्र श्री एडवर्ड गार्डनर उम्न 74 साल जाति किश्चयन निवासी तानाजी नगर पुलिस थाना अलबरगेट अजमेर। जिला स्पेशल टीम अजमेर:- 1. श्री शंकर सिह रावत, सउनि प्रभारी जिला स्पेशल टीम अजमेर (विशेष योगदान)
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved