Post Views 41
August 30, 2026
रिश्तेदार ने ही उड़ाए 50 हजार रुपये, OTP हासिल कर दूसरे खाते में किये ट्रांसफर; आरोपी गिरफ्तार
अजमेर। गंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के बैंक खाते से करीब 50 हजार रुपये ट्रांसफर होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ओमप्रकाश ने गंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने खाते में हुए लेनदेन की जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ओमप्रकाश का रिश्तेदार सागर, जो इलाहाबाद का निवासी है, उसके बच्चे के जन्मदिन के कार्यक्रम में घर आया था। आरोप है कि इसी दौरान सागर ने मौका पाकर ओमप्रकाश के मोबाइल से OTP हासिल किया और उसके बैंक खाते से करीब 50 हजार रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिए।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सागर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए। पुलिस अब उस खाते की भी जांच कर रही है, जिसमें रकम ट्रांसफर की गई थी। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved