For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 157303471
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव: नामांकन के आखिरी दिन उमड़ी भीड़, भाजपा-कांग्रेस ने अब तक नहीं खोले पत्ते, टिकट कटने पर कई निर्दलीय मैदान में |  Ajmer Breaking News: अजमेर निकाय चुनाव नामांकन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन |  Ajmer Breaking News: मसानिया भैरव धाम राजगढ़ पर नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान,पढ़ेंगे लिखेंगे कब, नशे का त्याग करेंगे तब - चम्पालाल महाराज |  Ajmer Breaking News: रिश्तेदार ने ही उड़ाए 50 हजार रुपये, OTP हासिल कर दूसरे खाते में किये ट्रांसफर; आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: सिविल लाइन क्षेत्र में बढ़ती चोरियों से दुकानदारों में रोष, थाना पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, |  Ajmer Breaking News: श्री श्याम सेवक कल्याण संघ की विशाल भजन संध्या,बेंगलुरु से लायें फूलों से सजा बाबा श्याम का दरबार |  Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम अजमेर व पुलिस थाना अलवर गेट की सयुक्त बडी कार्यवाही वाटर सप्लायर्स की आड में चल रहे जुआ-सट्टे का पर्दाफाश। |  Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ दरगाह में हज़रत ख्वाजा कुतबुद्दीन बख्तियार काकी रहमतुल्लाह अलैही और हज़रत सैय्यद अलाउद्दीन साबिर पिया कलियरी रहमतुल्लाह अलैही के उर्स की तक़रीब अदा की गई। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव में इस बार निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है! |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नगर निगम चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाले ज्ञान सारस्वत ने नगर निकाय चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी है। | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर नगर निगम चुनाव: नामांकन के आखिरी दिन उमड़ी भीड़, भाजपा-कांग्रेस ने अब तक नहीं खोले पत्ते, टिकट कटने पर कई निर्दलीय मैदान में

Post Views 01

August 31, 2026

नामांकन के अंतिम दिन भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी की पत्नी रंजना सोनी ने वार्ड संख्या 12 से नामांकन दाखिल किया।

अजमेर। अजमेर नगर निगम चुनाव में पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल करने का सोमवार को आखिरी दिन है। अंतिम दिन कलेक्ट्रेट और निर्वाचन कार्यालयों में प्रत्याशियों की आवाजाही तेज हो गई है। बड़ी संख्या में उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने पहुंच रहे हैं। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने विशेष सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की है। सबसे दिलचस्प स्थिति भाजपा और कांग्रेस को लेकर बनी हुई है। दोनों प्रमुख दलों ने अभी तक आधिकारिक रूप से अपने सभी प्रत्याशियों की सूची सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन संभावित उम्मीदवारों को मोबाइल फोन के जरिए नामांकन दाखिल करने की सूचना दी जा चुकी है। इसके बाद सोमवार को दोनों दलों से जुड़े दावेदार बड़ी संख्या में निर्वाचन कार्यालय पहुंचने लगे। टिकट वितरण में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने कई मौजूदा पार्षदों के टिकट काटे हैं, जबकि कई नए चेहरों को मौका मिलने की चर्चा है। टिकट नहीं मिलने से नाराज कुछ दावेदारों ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भी नामांकन दाखिल कर दिया है।

बगावत रोकने के लिए सीधे निर्वाचन कार्यालय पहुंचेंगे सिंबल

दोनों दलों में टिकट वितरण के बाद संभावित बगावत को देखते हुए प्रत्याशियों की अधिकृत स्थिति को अंतिम समय तक स्पष्ट नहीं किया जा रहा है। पार्टी के अधिकृत सिंबल से संबंधित दस्तावेज सीधे निर्वाचन कार्यालय में जमा कराए जाने की तैयारी है। ऐसे में केवल नामांकन दाखिल कर देने से किसी उम्मीदवार को भाजपा या कांग्रेस का अंतिम अधिकृत प्रत्याशी नहीं माना जा सकेगा। किस उम्मीदवार को पार्टी का सिंबल मिलता है, उसके बाद ही वार्डवार अधिकृत प्रत्याशी की वास्तविक स्थिति साफ होगी। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी की पत्नी ने वार्ड 12 से भरा पर्चा

नामांकन के अंतिम दिन भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी की पत्नी रंजना सोनी ने वार्ड संख्या 12 से नामांकन दाखिल किया।

वार्ड 12 अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों में सबसे कम मतदाताओं वाला वार्ड बताया जा रहा है। यह वार्ड अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित है। ऐसे में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष की पत्नी का यहां से मैदान में उतरना राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

आज का अपडेट: कांग्रेस से इन दावेदारों ने दाखिल किया नामांकन

वार्ड

नाम

2

श्याम सुन्दर शर्मा

2

कमल बैरवा

5

लक्ष्मी रावत

6

कमलेश

11

संजना गोडिवाल

12

ममता समदानी

13

मोहम्मद रियान

13

आरिफ हुसैन

14

शेख मोहम्मद अकबर

14

अजहर खान

16

सुनीता शर्मा

19

चन्द्रशेखर

19

विनोद कुमार

20

रमेश कुमार

21

सुनील मोतियानी

22

मैनादेवी

25

मनीषा चंवरिया

26

सुनील केन

26

सेफाली

28

मनमोहन मिश्र

29

धीरज गुर्जर

30

मोहसिन

31

ललित

33

रमजान खान

33

वसीम खान

34

रेणु शर्मा

37

सुवालाल गुर्जर

40

सोनल मोर्य

42

नरेश कुमार

44

पुष्पा राजोरिया

47

रजनी

47

शशि गारवाल

49

ललित कुमार

51

चन्द्रकांत

56

निखिल टंडन

58

मनीष सेठी

60

नीलिमा

62

पुष्पा जेदिया

65

नौरत गुर्जर

66

गणेशचन्द चौहान

69

चंचल शर्मा

69

दीक्षा गर्ग

70

स्नेहलता अग्रवाल

70

गीता गुर्जर

72

दिशा अग्रवाल

73

पुष्पेन्द्र ओझा

73

दिशांत कनोजिया

73

सुल्तानसिंह

74

प्रेक्षा जैन

75

मोहन सोनी

78

सिकंदर खान

79

चन्द्रप्रकाश शर्मा

80


रजिया


भाजपा से इन दावेदारों ने किया नामांकन

वार्ड

नाम

2

रितू मामनानी

7

विवेक रावत

11

प्रियंका कुमारी

18

विक्रम

20

हेमंत

22

गोविंद राज

25

दुर्गा

26

मोहित चौहान

29

हेमलता खत्री

31

अंकित गुर्जर

32

सुशीलादेवी

33

मंजू

33

हेमंत गौड़

36

देवेन्द्रसिंह

43

सारिका

52

सुन्दरसिंह टांक

54

अन्नू

60

ज्योति

61

राकेशी

66

अजयसिंह नरूका

70

शांति

74

सोनिया जैन

75

पूनम

76

सतीष बंसल

निर्दलीय और अन्य के रूप में इन उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

वार्ड

नाम

3

प्रतिका

5

पूजा भाट

5

ज्ञानारावत

12

ममता समदानी

13

अफरीन बीवी

13

आरिफ हुसैन

14

मोहम्मद शाकिद

14

रफत

19

विनोद कुमार

20

हरिकिशन

20

हेमंत

21

योगेन्द्र कुमार

22

रवि कुमार — बसपा

24

हेमराज

28

गायत्री सोनी

28

अशोक कुमार

28

देवराज गुर्जर

30

मुमताज

32

मदीना बानो

33

रमजान खान

33

वसीम खान

35

श्रीमालासिंह

38

विनोद कुमार

38

उमेश शर्मा

43

गितिका

43

मीनाक्षी

46

ललित कुमार

46

मनमोहन

50

राहुल

52

कपिल

56

सुनील गुर्जर

56

निखिल टंडन

70

स्नेहलता अग्रवाल

70

कांता सोनी

73

विकास गुर्जर

75

राजेश शर्मा

75

धर्मेन्द्र सिंह

79

भंवरलाल

80

सरीफन

एक ही नाम अलग-अलग श्रेणी में, सिंबल से साफ होगी स्थिति

उपलब्ध नामांकन अपडेट में कुछ उम्मीदवारों के नाम पार्टी से जुड़े दावेदार और निर्दलीय दोनों सूचियों में दिखाई दे रहे हैं। इनमें ममता समदानी, आरिफ हुसैन, विनोद कुमार, रमजान खान, वसीम खान, निखिल टंडन और स्नेहलता अग्रवाल जैसे नाम शामिल हैं। वार्ड 20 में हेमंत का नाम भी भाजपा और निर्दलीय दोनों अपडेट में सामने आया है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved