Post Views 01
September 1, 2026
टिकट विवाद पर भाजपा नेताओं का पलटवार—व्यक्तिगत आरोप लगाए तो ऑडियो-वीडियो और रिकॉर्ड से देंगे जवाब
भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सक्रिय और प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा
सोमवार को नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब पार्टियों में बगावत मुखर होकर सामने आने लगी है। सालों से पार्टी के लिए निष्ठावान विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे पदाधिकारी और कार्यकर्ता अब पार्टी की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। मंगलवार को पार्टी पदाधिकारी और पार्षद रहे घीसू गढ़वाल, रंजन शर्मा, मंडल अध्यक्ष रहे अरुण शर्मा, अशोक सोनी और महिला मोर्चा की सीमा गोस्वामी ने व्यक्ति विशेष यानी दक्षिण विधायक अनीता भदेल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अपने पदों से तो इस्तीफा दिया ही है साथ ही चुनाव मैदान में निर्दलीय ताल ठोक दी है। पार्टी के कर्मठ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रेस वार्ता कर दक्षिण विधायक अनीता भदेल पर कार्यकर्ताओं का अपमान करने और उनके पार्टी में खिलाफत करने के आरोप लगाते हुए इस्तीफे की बात कही।
तो वहीं पिछले 20 साल से भाजपा में राजनीति कर रही सीमा गोस्वामी ने बताया कि अब वह जिल्लत और अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। विधायक जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर सुख दुख में खड़ी रहने वाली निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जिस तरह से इग्नोर किया गया है उससे पूरा परिवार और वह खुद व्यथित है। पिछले 7 साल से बिना दायित्व के महिला मोर्चा में डमी बनाकर रखा हुआ है और जब पहली बार वार्ड 52 से टिकट मिलने की उम्मीद थी तो उनका टिकट काट दिया गया। जिसके चलते हुए पार्टी की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा देकर वार्ड 52 में निर्दलिय के रूप में चुनाव मैदान में उतरी है और जीत दर्ज कर आईना दिखाएंगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved