For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 157768130
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर के रामगंज थाना अंतर्गत खानपुरा में चोरी की बड़ी वारदात! |  Ajmer Breaking News: संयुक्त सेन समाज क्षौरकार संस्थान अजमेर के बैनर तले सेन समाज के विभिन्न संगठनों एवं समाज के लोगों ने बुधवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। |  Ajmer Breaking News: पुलिस थाना कृष्णगंज जो मिली बड़ी सफलता, थाना कृष्णगंज के टॉप 10 के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल का माल लदान में नया कीर्तिमान: अगस्त माह और चालू वित्तीय वर्ष में दर्ज किया अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: नसीराबाद क्षेत्र में खरीफ फसलों को भारी नुकसान, विशेष गिरदावरी और मुआवजे की मांग, किसान अपनी खराब फसल हाथों मे लेकर पहुंचे जिला मुख्यालय किया प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: विश्व प्रसिद्ध सुल्तान उल हिंद के शहर अजमेर में शिक्षा,संस्कार और तरक्की के लिए बच्चो में जागरूकता लाने के लिए एक आयोजन किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच तेज, वार्ड-4 में बीजेपी प्रत्याशी मोनिका जैन के नामांकन पर आपत्ति |  Ajmer Breaking News: टिकट विवाद पर भाजपा नेताओं का पलटवार—व्यक्तिगत आरोप लगाए तो ऑडियो-वीडियो और रिकॉर्ड से देंगे जवाब |  Ajmer Breaking News: अजमेर में बीजेपी के पूर्व पदाधिकारी महेंद्र भाटी का विरोध, सामान्य वर्ग के सम्मान को लेकर जिला मुख्यालय के बाहर सिर मुंडवाकर किया विरोध प्रदर्शन  |  Ajmer Breaking News: पहचान से अधिकार तक: RMKM ने घुमन्तू एवं विमुक्त समुदाय के साथ मनाया विमुक्ति दिवस | 

अजमेर न्यूज़: संयुक्त सेन समाज क्षौरकार संस्थान अजमेर के बैनर तले सेन समाज के विभिन्न संगठनों एवं समाज के लोगों ने बुधवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

Post Views 51

September 2, 2026

समस्त सैन समाज ने जितेन्द्र अरोडा के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही एवं श्रीमती बबीता एवं श्रवण कुमार के परिवार को सुरक्षा की मांग

संयुक्त सेन समाज क्षौरकार संस्थान अजमेर के बैनर तले सेन समाज के विभिन्न संगठनों एवं समाज के लोगों ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, धमकी देने वाले जितेंद्र अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई की मांग 

संयुक्त सेन समाज क्षौरकार संस्थान अजमेर के बैनर तले सेन समाज के विभिन्न संगठनों एवं समाज के लोगों ने बुधवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।श्रीमती बबीता पत्नी  श्रवण कुमार (सन्नू) निवासी तोपदडा, अजमेर को दिनांक 01.09.2026 को जितेन्द्र अरोडा द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई एवं कहा गया कि या तो वार्ड नं. 59 से काँग्रेस प्रत्याशी से नाम वापस ले लो नहीं तो तुझे व तेरी पत्नी को जेल भिजवा दूंगा, मेरी उपर तक पहुंच है । अतः समस्त सैन समाज आपसे निवेदन है कि जितेन्द्र अरोडा के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही करें एवं श्रीमती बबीता एवं श्रवण कुमार के परिवार को सुरक्षा मुहैया करवाई जायें । ज्ञापन देने वालों में अजय कुमार सैन, अध्यक्ष, क्षौरकार संस्थान अजमेर, मामराज सैन, अध्यक्ष, नारायणी सैन समाज ग्रामीण संगठन, अजमेर, बालमुकुंद सैन, उपाध्यक्ष, श्री सैन मारवाडी नायीयान पंचायत संस्था, अजमेर, ताराचंद सैन, अध्यक्ष, मारू जांगडा नवयुवक मण्डल, अजमेर, एवं. प्रकाश मकवाना, अध्यक्ष, नायीयान पंचायत, पहाडगंज, अजमेर सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु मौजूद रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved