Post Views 31
September 4, 2026
वार्ड नंबर 78 से निर्दलीय प्रत्याशी सिकंदर खान के चुनाव कार्यालय का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया।इस मौके पर बड़ी संख्या में उनके वार्डवासी एवं समर्थक मौजूद रहे जिन्होंने सिकंदर खान को माला साफा पहनाकर उनका स्वागत किया और उनके पक्ष में नारेबाजी करते हुए जीत का आश्वासन दिया।सिकंदर खान ने बताया कि उनके वार्ड में अनेक तरह की समस्याएं है जिनका निराकरण कराना बहुत जरूरी है।चौरसियावास गांव में चारागाह भूमि, पट्टो की समस्या, अतिक्रमण,पानी,बिजली,सड़क नाली सिवरेज जैसी अनेक समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं।
सिकंदर खान ने बताया कि वार्ड 78 से खड़े हुए अन्य निर्दलीयों का भी उन्हें सहयोग और समर्थन प्राप्त है। सभी ने उन्हें माला पहनाकर जीत का आश्वासन दिया है। वार्ड की जनता भी उनके साथ है और पूरा समर्थन मिल रहा है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved