For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 158544609
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: निकाय चुनाव को लेकर किशनगढ़ में भाजपा की अहम बैठक: मदन राठौड़ ने संगठनात्मक रणनीति पर किया मंथन, भागीरथ चौधरी भी रहे मौजूद |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी से 2 लाख की साइबर ठगी का खुलासा |  Ajmer Breaking News: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को मिली वैश्विक पहचान, संयुक्त राष्ट्र महासभा में 27 नवम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस घोषित |  Ajmer Breaking News: अजमेर में बीती रात से हो रही बारिश के बीच प्लाजा सिनेमा रोड स्थित आर्य पुत्री स्कूल की दीवार का एक बड़ा हिस्सा अल सुबह अचानक भरभरा कर गिर गया। |  Ajmer Breaking News: वरुणसागर रोड स्थित काली माता मंदिर में बड़ी श्रद्धा एवं उल्लास से मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व,  |  Ajmer Breaking News: आगरा गेट, स्थित मराठा कालीन श्री वैभव महालक्ष्मी एवं श्री पंचमुखी हनुमान जी मंदिर ,शिव सागर में शुक्रवार को जन्माष्टमी महोत्सव बड़ी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। |  Ajmer Breaking News: बागियों को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की दो टूक—अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में लौटें, वरना होगी कार्रवाई |  Ajmer Breaking News: वार्ड नंबर 78 से निर्दलीय प्रत्याशी सिकंदर खान के चुनाव कार्यालय का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में चुनावी सरगर्मियों के बीच कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी और प्रशासन पर आचार संहिता के खुले उल्लंघन का बड़ा आरोप लगाया है। |  Ajmer Breaking News: श्री झूलेलाल मंदिर में कृष्ण बनो प्रतियोगिता एवं राधा कृष्ण नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन। | 

अजमेर न्यूज़: बागियों को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की दो टूक—अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में लौटें, वरना होगी कार्रवाई

Post Views 01

September 5, 2026

पुष्कर में कार्यकर्ताओं से बोले राठौड़, सरोवर में गंदे पानी की रोकथाम का दिया भरोसा

बागियों को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की दो टूक—अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में लौटें, वरना होगी कार्रवाई

पुष्कर में कार्यकर्ताओं से बोले राठौड़, सरोवर में गंदे पानी की रोकथाम का दिया भरोसा


 नगर परिषद चुनाव में 11 सितंबर को होने वाले मतदान से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में काम करने का संदेश दिया है। इसी सिलसिले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ शनिवार को तीर्थनगरी पुष्कर पहुंचे। महेश्वरी भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है। प्रत्येक वार्ड में कई योग्य कार्यकर्ता हैं, लेकिन टिकट केवल एक प्रत्याशी को ही मिल सकता है। ऐसे में टिकट से वंचित कार्यकर्ताओं को पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में पूरी निष्ठा से काम करना चाहिए। राठौड़ ने बागी प्रत्याशियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपना अपील जारी कर पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में काम करने की सार्वजनिक घोषणा करें। ऐसा करने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी स्वीकार करेगी, लेकिन यदि कोई कार्यकर्ता पार्टी के खिलाफ चुनाव मैदान में रहता है या अधिकृत प्रत्याशी को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। पुष्कर के स्थानीय मुद्दों पर पूछे गए सवाल के जवाब में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पुष्कर सरोवर में गंदे पानी की समस्या गंभीर है। तीर्थनगरी की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को देखते हुए सरोवर को दूषित होने से बचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर जारी संकल्प पत्र के साथ स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार भी विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।समानता और न्याय से जुड़े मुद्दे पर राठौड़ ने कहा कि समाज में एकरूपता लाना सरकार का उद्देश्य है। किसी भी वर्ग या पक्ष के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। सभी को समान अवसर और न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी किसी के साथ पक्षपात नहीं करती और न ही किसी प्रकार का भेदभाव स्वीकार किया जाएगा।अजमेर में पार्टी के भीतर चल रही नाराजगी और बगावत को लेकर राठौड़ ने कहा कि व्यक्तिगत नाराजगी हो सकती है, लेकिन पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाला कदम उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि गुस्से में लिया गया फैसला कई बार गलत साबित होता है। कार्यकर्ताओं को शांत मन से विचार कर पार्टी हित में निर्णय लेना चाहिए। पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत के परिवार के चुनाव मैदान में उतरने और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की टिप्पणी से जुड़े सवाल पर मदन राठौड़ ने कहा कि देवनानी विधानसभा अध्यक्ष हैं, इसलिए वे उनके बारे में कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। इस अवसर पर अजमेर देहात अध्यक्ष जीतमल प्रजापत, जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत, पूर्व नगर परिषद सभापति कमल पाठक, भाजपा देहात प्रवक्ता अरुण वैष्णव, देहात मंत्री पुष्कर नारायण भाटी सहित 25 वार्डों के भाजपा प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved