For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 159128199
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर: वार्ड 6 में प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह रावत बीरा का तूफानी जनसंपर्क,फाईसागर से लेकर काजीपुरा तक घर-घर जाकर मांगे वोट |  Ajmer Breaking News: स्थानीय निकाय और वार्ड चुनावों को लेकर सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही हैं। प्रत्याशी चुनावी समर में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। |  Ajmer Breaking News: वार्ड नंबर 8 में चुनावी हलचल तेज, कांग्रेस प्रत्याशी संतोष कंवर ने किया जनसंपर्क जीते तो सबसे पहले दिलाएंगे पट्टे, नालों की होगी सफाई |  Ajmer Breaking News: ​वार्ड 8: पट्टा और स्ट्रीट लाइट की समस्या पर बड़ा वादा, भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह का दावा— वार्ड 8 को बनाएंगे स्मार्ट वार्ड,डोर-टू-डोर जनसंपर्क में मिल रहा अपार जनसमर्थन |  Ajmer Breaking News: इंस्टाग्राम पर पार्सल का झांसा देकर महिला से 1.38 लाख रुपये की साइबर ठगी, मामला दर्ज,झूलेलाल कॉलोनी की रहने वाली पीड़िता से किस्तों में ऐंठे गए रुपये, |  Ajmer Breaking News: श्रीनगर रोड स्थित साइंस एकेडमी कोचिंग संस्थान में चोरी की वारदात,15 दिन पहले भी संस्थान में दो एसी के पाइप काटे |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कृष्ण गंज थाना अंतर्गत माकड़वाली रोड अरोड़ा होटल के पास मुरली कुट्टी टाल के गोदाम में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। |  Ajmer Breaking News: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर- देश में रेल के माध्यम से माल परिवहन परिदृश्य में नए बदलाव की अहम कड़ी |  Ajmer Breaking News: राजस्थान हाईकोर्ट मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजय के. अग्रवाल की नियुक्ति अधिसूचित, सोमवार को शपथ संभव |  Ajmer Breaking News: अजमेर निकाय चुनाव में देवनानी-धर्मेंद्र गहलोत की अनबन खुलकर सामने: वार्ड 4 से पत्नी हेमा गहलोत निर्दलीय मैदान में, भाजपा को सीधी चुनौती | 

अजमेर न्यूज़: ​वार्ड 8: पट्टा और स्ट्रीट लाइट की समस्या पर बड़ा वादा, भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह का दावा— वार्ड 8 को बनाएंगे स्मार्ट वार्ड,डोर-टू-डोर जनसंपर्क में मिल रहा अपार जनसमर्थन

Post Views 01

September 7, 2026

पंकज सिंह का मानना है कि हमारी प्राथमिकता रहेगी कि इस समस्या को हल कर वार्ड को स्मार्ट वार्ड की श्रेणी में लाया जाए।

​वार्ड 8: पट्टा और स्ट्रीट लाइट की समस्या पर बड़ा वादा, भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह का दावा— वार्ड 8 को बनाएंगे स्मार्ट वार्ड,डोर-टू-डोर जनसंपर्क में मिल रहा अपार जनसमर्थन

नगर ​निकाय चुनाव प्रचार के तहत वार्ड नंबर 8 में चुनावी हलचल तेज हो गई है। सभी प्रत्याशी लगातार घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं। प्रचार के दौरान स्थानीय लोगों ने मुख्य रूप से मकानों के 'पट्टे' न मिलने और ऊपरी इलाकों में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट न होने की गंभीर समस्याएं उठाई हैं। भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह ने वादा किया है कि चुनाव जीतने के बाद इन सभी समस्याओं का निस्तारण कर वार्ड को 'स्मार्ट वार्ड' बनाया जाएगा। वार्ड नंबर 8 में प्रत्याशी का डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान तेजी से जारी है। जनसंपर्क के दौरान जनता का भरपूर सहयोग और समर्थन देखने को मिल रहा है। स्थानीय निवासियों ने पंकज सिंह के सामने अपनी वर्षों पुरानी पट्टे की समस्या को सबसे प्रमुखता से रखा है।
मीडिया से बात करते हुए पंकज सिंह ने बताया कि हम वार्ड 8 में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर रहे हैं और जनता का भरपूर समर्थन व सहयोग मिल रहा है... यहाँ पट्टे की एक बहुत विकट समस्या सामने आई है। पट्टा न होने के कारण लोग न तो अपना कोई व्यापार शुरू कर पाते हैं, न मकान बना पाते हैं और न ही किसी बैंक से लोन मिल पाता है। हमारी प्राथमिकता रहेगी कि इस समस्या को हल कर वार्ड को 'स्मार्ट वार्ड' की श्रेणी में लाया जाए। इसके अलावा ऊपरी इलाकों में स्ट्रीट लाइट की भी बड़ी समस्या है, जिसे हम सबके सहयोग से जल्द से जल्द ठीक कराएंगे। पंकज सिंह का मानना है कि पट्टा न होने से आम जनता का विकास रुका हुआ है, जिससे व्यापार और आवास निर्माण जैसे मूलभूत काम प्रभावित हो रहे हैं। इसके साथ ही रात के समय सुरक्षा के लिहाज से वार्ड के ऊपरी हिस्सों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने का खाका तैयार किया गया है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved