Post Views 01
September 7, 2026
अजमेर: वार्ड 6 में प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह रावत 'बीरा' का तूफानी जनसंपर्क,फाईसागर से लेकर काजीपुरा तक घर-घर जाकर मांगे वोट
72 घंटे में पानी और पट्टों की समस्या पर जताया रोष, लगवाई स्ट्रीट लाइटें
अजमेर के निकाय चुनावों में वार्ड नंबर 6 से प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह रावत उर्फ 'बीरा' इन दिनों सघन जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। जिनका चुनाव चिन्ह 'सेब' है। सुरेंद्र सिंह रावत ने फाईसागर से लेकर काजीपुरा क्षेत्र तक घर-घर जाकर लोगों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं जानीं। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र में पट्टों की समस्या, 72-72 घंटों में पानी आने की दिक्कत और स्ट्रीट लाइटों का अभाव मुख्य रूप से सामने आया है। प्रत्याशी ने कुछ जगहों पर तुरंत लाइटें लगवाकर जनता को राहत भी पहुंचाई है।
वार्ड नंबर 6 में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 'सेब' के चुनाव चिन्ह पर मैदान में उतरे प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह रावत 'बीरा' ने अपने समर्थकों के साथ फाईसागर से काजीपुरा तक सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की जमीनी हकीकत परखी। क्षेत्र के लोगों ने पानी, बिजली और पट्टों जैसी मूलभूत समस्याओं को उनके सामने रखा।सुरेंद्र सिंह रावत 'बीरा' ने बताया कि "हम फाईसागर से लेके अभी काजीपुरा तक आए हैं। काजीपुरा के अंदर घर-घर जा-जा के समस्या देख रहे हैं। यहाँ पे कुछ तो आबादी की दिक्कत आ रही है पट्टों की, और यहाँ पे पानी भी 72-72 घंटों के अंदर आ रहा है... पानी की लाइनें नहीं हैं और कुछ लाइटें भी नहीं हैं। कल तक हम व्यवस्था करवा देंगे। आज भी कुछ लाइटें लगवाई हैं, ऊपर डांग की तरफ 10-12 लाइटें लगवाई हैं ।
Satyam Diagnostic Centre
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved