For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 159349198
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ​वार्ड नंबर 8 में चुनाव प्रचार परवान चढ़ा, कांग्रेस प्रत्याशी संतोष कंवर ने संजय नगर में किया जनसंपर्क |  Ajmer Breaking News: ​11 सितंबर को मतदान के दिन कांग्रेस की लीगल टीम कंट्रोल रूम से रखेगी पैनी नजर: डॉ. राजकुमार जयपाल |  Ajmer Breaking News: बालिका दिवस पर सोफिया स्कूल की छात्राओं का नुक्कड़ नाटक,कलेक्ट्रेट के बाहर सुरक्षित माहौल और बैड टच के खिलाफ दिया कड़ा संदेश |  Ajmer Breaking News: अजमेर: सावित्री चौराहे पर फूटी पेयजल की मुख्य पाइपलाइन, सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगीना बाग स्थित जतोई दरबार में संत बाबा होतूराम साहिब जी का 67वाँ वार्षिक महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ दिनांक 8, 9 एवं 10 सितम्बर 2026 को मनाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर: वार्ड 6 में प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह रावत बीरा का तूफानी जनसंपर्क,फाईसागर से लेकर काजीपुरा तक घर-घर जाकर मांगे वोट |  Ajmer Breaking News: स्थानीय निकाय और वार्ड चुनावों को लेकर सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही हैं। प्रत्याशी चुनावी समर में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। |  Ajmer Breaking News: वार्ड नंबर 8 में चुनावी हलचल तेज, कांग्रेस प्रत्याशी संतोष कंवर ने किया जनसंपर्क जीते तो सबसे पहले दिलाएंगे पट्टे, नालों की होगी सफाई |  Ajmer Breaking News: ​वार्ड 8: पट्टा और स्ट्रीट लाइट की समस्या पर बड़ा वादा, भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह का दावा— वार्ड 8 को बनाएंगे स्मार्ट वार्ड,डोर-टू-डोर जनसंपर्क में मिल रहा अपार जनसमर्थन |  Ajmer Breaking News: इंस्टाग्राम पर पार्सल का झांसा देकर महिला से 1.38 लाख रुपये की साइबर ठगी, मामला दर्ज,झूलेलाल कॉलोनी की रहने वाली पीड़िता से किस्तों में ऐंठे गए रुपये, | 

अजमेर न्यूज़: ​वार्ड नंबर 8 में चुनाव प्रचार परवान चढ़ा, कांग्रेस प्रत्याशी संतोष कंवर ने संजय नगर में किया जनसंपर्क

Post Views 01

September 8, 2026

 अगर मैं जीतती हूँ, तो सबसे पहले पट्टे का काम करवाऊंगी, नालों की सफाई करवाऊंगी और जो सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, उन्हें सही करवाऊंगी।

​वार्ड नंबर 8 में चुनाव प्रचार परवान चढ़ा, कांग्रेस प्रत्याशी संतोष कंवर ने संजय नगर में किया जनसंपर्क

​11 सितंबर को होने वाले नगर निकाय चुनावों की सरगर्मियां अब पूरे परवान पर पहुंच गई हैं। प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं को लुभाने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस प्रत्याशी संतोष कंवर ने संजय नगर में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और चुनाव जीतने पर पट्टों की समस्या के समाधान और टूटी सड़कों व नालियों की मरम्मत का भरोसा दिलाया।मीडिया से बातचीत करते हुए संतोष कंवर ने बताया कि कल चुनाव प्रचार थम जाएगा आज संजय नगर में जनसंपर्क किया है।पूरे वार्ड में पट्टे की समस्या, टूटी सड़कें, नालियों में  गंदगी जैसी शिकायतें ज्यादा मिल रही है। अगर मैं जीतती हूँ, तो सबसे पहले पट्टे का काम करवाऊंगी, नालों की सफाई करवाऊंगी और जो सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, उन्हें सही करवाऊंगी।
क्षेत्र में पट्टों का न होना सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है, जिसे लेकर जनता में भारी आक्रोश है। इसके अलावा साफ-सफाई की कमी और जर्जर सड़कों ने भी लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। कांग्रेस प्रत्याशी ने जनता की नब्ज पकड़ते हुए इन्हीं स्थानीय मुद्दों को अपने घोषणा पत्र का मुख्य आधार बनाया है और मतदाताओं को पूर्ण समाधान का आश्वासन दिया है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved