Post Views 01
September 8, 2026
संत बाबा होतूराम साहिब जी का 67वाँ वार्षिक महोत्सव 8 से 10 सितम्बर तक मनाया जा रहा है।अजमेर नगीना बाग स्थित स्वामी दांदूराम साहिब स्वामी होतूराम साहिब दरबार (जतोई दरबार) में संत बाबा होतूराम साहिब जी का 67वाँ वार्षिक महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ दिनांक 8, 9 एवं 10 सितम्बर 2026 को मनाया जा रहा है। दरबार के मुख्य सेवादार भाई फतनदास जी ने बताया कि महोत्सव के अवसर पर तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन प्रारंभ हो गया है। कार्यक्रम के अंन्तर्गत श्री सुखमनी साहिब पाठ, श्री अखण्ड पाठ साहिब, शब्द-कीर्तन, सत्संग, प्रवचन, आरती, प्रार्थना एवं आम भण्डारे (लंगर) का आयोजन होगा। महोत्सव में अजमेर सहित विभिन्न स्थानों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर संत मशापुरुषों का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। प्रेम प्रकाशी नानक गजवानी ने कहा कि संत बाबा होतूराम साहिब का जीवन मानवता, सेवा, प्रेम एवं सदभावना का संदेश देता है। उनके आदर्शों पर चलकर समाज में भाईचारे और सेवा भावना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सत्संग एवं सेवा का लाभ लेने का आग्रह किया। महोत्सव के दौरान 8 सितम्बर को श्री सुखमनी साहिब पाठ, अखण्ड पाठ साहिब का आरंम्भ एवं शब्द-कीर्तन हुआ 9 सितम्बर को धार्मिक कार्यक्रमों के साथ पूज्य झुलेलाल साहिब जी का बहराणा साहिब चन्द भरत एण्ड मंडली द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। 10 सितम्बर को अखण्ड पाठ साहिब के भोग, शब्द-कीर्तन, अरदास तथा विशाल आम भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। दरबार ट्रस्ट द्वारा सभी श्रद्धालुओं से सम्यदनुसार कार्यक्रमों में भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved