Post Views 01
September 9, 2026
वार्ड 8 में चुनावी चौपाल और बीजेपी प्रत्याशी का बड़ा दावा
वार्ड 8 में स्थानीय निवासियों ने सजाई चौपाल, बीजेपी प्रत्याशी पंकज सिंह राठौड़ बोले- "जीत ऐतिहासिक होगी"
चुनावी सरगर्मियों के बीच वार्ड संख्या 8 में वार्डवासियों द्वारा आज एक विशाल चौपाल और जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान बीजेपी प्रत्याशी पंकज सिंह राठौड़ को भारी जनसमर्थन मिला। युवाओं, बुजुर्गों और मातृशक्ति की मौजूदगी से उत्साहित प्रत्याशी ने अपनी जीत को तय बताते हुए ऐतिहासिक अंतर का दावा किया है। मीडिया से बातचीत में पंकज सिंह राठौड़ ने कहा कि आज वार्ड 8 में वार्डवासियों द्वारा स्वयं के स्तर पर एक बड़ी चौपाल के रूप में जनसभा का आयोजन रखा गया। इस जनसभा में जिस संख्या में मातृशक्ति, युवा और देवतुल्य बुजुर्ग पधारे हैं, यह विश्वास दिलाते हैं कि जीत ऐतिहासिक होने जा रही है। जीत का अंतर कितना रहता है, यह तो 14 तारीख को ही पता चलेगा। जनसैलाब यह बताता है कि क्षेत्र को युवा शक्ति की जरूरत है। जो आशीर्वाद इस वार्ड की जनता का मिल रहा है, उसके लिए मैं सदा आभारी रहूंगा और मजबूती से काम करने का प्रयास करूंगा। मेरी क्षेत्रवासियों से यही अपील है कि घरों से निकलें और अधिक से अधिक संख्या में वोटिंग करें।
जनसभा में उमड़ी भीड़ को देखते हुए प्रत्याशी ने वार्ड की जनता का आभार जताया और सभी से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। अब सभी की निगाहें 14 तारीख को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved