For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 159601126
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: वार्ड 8 में स्थानीय निवासियों ने सजाई चौपाल, बीजेपी प्रत्याशी पंकज सिंह राठौड़ बोले- जीत ऐतिहासिक होगी |  Ajmer Breaking News: वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस प्रत्याशी संतोष कंवर शेखावत ने की वोट की अपील, 11 तारीख को 2 नंबर का बटन दबाने का किया आह्वान। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में नगर निकाय चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुष्कर में स्वीप टीम द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता के अभिनव कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में दिनदहाड़े दुकान में घुसकर डंडे-सरिए से हमला, मशीन खराब होने के विवाद में दुकानदार और भांजा घायल, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की, हमलावरों की तलाश |  Ajmer Breaking News: उत्तरांचल से निकली नंदा देवी लोकजात यात्रा पहुंची पुष्कर, उत्तरांचल घाट पर पूजा-अर्चना के साथ तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों ने किया भव्य स्वागत, संस्कृति की झलक भी देखने को मिली |  Ajmer Breaking News: नगर निकाय चुनाव 2026 जिला निर्वाचन अधिकारी ने देखी प्रथम चरण के मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण एवं रवानगी की व्यवस्था |  Ajmer Breaking News: अजमेर वार्ड 8 में भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह का शक्ति प्रदर्शन, बीजेपी का बोर्ड बनने का किया दावा |  Ajmer Breaking News: मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित |  Ajmer Breaking News: ​वार्ड नंबर 8 में चुनाव प्रचार परवान चढ़ा, कांग्रेस प्रत्याशी संतोष कंवर ने संजय नगर में किया जनसंपर्क |  Ajmer Breaking News: ​11 सितंबर को मतदान के दिन कांग्रेस की लीगल टीम कंट्रोल रूम से रखेगी पैनी नजर: डॉ. राजकुमार जयपाल | 

अजमेर न्यूज़: पुष्कर में दिनदहाड़े दुकान में घुसकर डंडे-सरिए से हमला, मशीन खराब होने के विवाद में दुकानदार और भांजा घायल, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की, हमलावरों की तलाश

Post Views 01

September 9, 2026

पुष्कर में मंगलवार दोपहर राजकीय सीनियर स्कूल के पीछे केशव नगर स्थित एक दुकान में घुसकर कुछ लोगों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है।

पुष्कर में दिनदहाड़े दुकान में घुसकर डंडे-सरिए से हमला, मशीन खराब होने के विवाद में दुकानदार और भांजा घायल, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की, हमलावरों की तलाश

पुष्कर में मंगलवार दोपहर राजकीय सीनियर स्कूल के पीछे केशव नगर स्थित एक दुकान में घुसकर कुछ लोगों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि डंडे और सरिए से किए गए हमले में दुकानदार, उसका भांजा और बीच-बचाव करने आए अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर तुरंत मौके से फरार हो गए।जानकारी के अनुसार केशव नगर में प्रकाश कांच एवं प्लाईवुड नाम से दुकान संचालित करने वाले प्रकाश माली ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि सोमवार दोपहर गोबिंदगढ़ निवासी अनिल सहित सात-आठ लोग उनकी दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने एक मशीन को खराब बताते हुए विवाद शुरू किया। प्रकाश माली के मुताबिक, जब उन्होंने मशीन का बिल दिखाने और खराबी से संबंधित जानकारी देने को कहा, तो सामने मौजूद लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।दुकानदार का आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद आरोपियों ने डंडे और सरियों से उन पर हमला कर दिया। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे उनके भांजे रवि के सिर में गंभीर चोट आई। घायल रवि के सिर पर ठाके लगाए गए हैं। प्रकाश माली ने बताया कि हमले में उनके हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटें आई हैं। उनके अनुसार, दुकान पर मौजूद लोगों और उन्हें बचाने के लिए आगे आए अन्य व्यक्तियों के साथ मारपीट की गई। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए ले जाया गया। घटना को लेकर दुकान संचालक प्रकाश माली ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। पुष्कर थाने के एसआई छीतर मल ने बताया कि प्रकाश माली की ओर से रिपोर्ट प्राप्त हुई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटना के कारणों, हमले में शामिल लोगों और विवादित मशीन से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved