For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 159367357
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: नगर निकाय चुनाव 2026 जिला निर्वाचन अधिकारी ने देखी प्रथम चरण के मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण एवं रवानगी की व्यवस्था |  Ajmer Breaking News: अजमेर वार्ड 8 में भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह का शक्ति प्रदर्शन, बीजेपी का बोर्ड बनने का किया दावा |  Ajmer Breaking News: मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित |  Ajmer Breaking News: ​वार्ड नंबर 8 में चुनाव प्रचार परवान चढ़ा, कांग्रेस प्रत्याशी संतोष कंवर ने संजय नगर में किया जनसंपर्क |  Ajmer Breaking News: ​11 सितंबर को मतदान के दिन कांग्रेस की लीगल टीम कंट्रोल रूम से रखेगी पैनी नजर: डॉ. राजकुमार जयपाल |  Ajmer Breaking News: बालिका दिवस पर सोफिया स्कूल की छात्राओं का नुक्कड़ नाटक,कलेक्ट्रेट के बाहर सुरक्षित माहौल और बैड टच के खिलाफ दिया कड़ा संदेश |  Ajmer Breaking News: अजमेर: सावित्री चौराहे पर फूटी पेयजल की मुख्य पाइपलाइन, सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगीना बाग स्थित जतोई दरबार में संत बाबा होतूराम साहिब जी का 67वाँ वार्षिक महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ दिनांक 8, 9 एवं 10 सितम्बर 2026 को मनाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर: वार्ड 6 में प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह रावत बीरा का तूफानी जनसंपर्क,फाईसागर से लेकर काजीपुरा तक घर-घर जाकर मांगे वोट |  Ajmer Breaking News: स्थानीय निकाय और वार्ड चुनावों को लेकर सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही हैं। प्रत्याशी चुनावी समर में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर वार्ड 8 में भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह का शक्ति प्रदर्शन, बीजेपी का बोर्ड बनने का किया दावा

Post Views 01

September 8, 2026

जनसैलाब बता रहा है कि वार्ड 8 के साथ-साथ पूरे अजमेर में भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बनने जा रहा है।

अजमेर वार्ड 8 में भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह का शक्ति प्रदर्शन, बीजेपी का बोर्ड बनने का किया दावा

अजमेर में निकाय चुनाव प्रचार ने अब पूरी रफ्तार पकड़ ली है। वार्ड 8 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पंकज सिंह राठौड़ के समर्थन में आज भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। स्थानीय जनता खुद सड़कों पर उतरकर पंकज सिंह के पक्ष में माहौल बना रही है। समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा है और उनका दावा है कि इस बार न सिर्फ वार्ड 8, बल्कि पूरे अजमेर में बीजेपी का बोर्ड बनने जा रहा है।
​वार्ड 8 की सड़कों पर आज नजारा पूरी तरह से चुनावी रंग में रंगा दिखा। पंकज सिंह को भारी मालाओं से लादकर उनका भव्य स्वागत किया गया। रैली में मौजूद युवाओं और स्थानीय लोगों का जोश चरम पर था। इस दौरान पंकज सिंह के समर्थन में उतरे एक युवा नेता ने दावा किया कि जनता अपने 'भाई और बेटे' के लिए खुद आगे आई है। उन्होंने बीजेपी के 'स्मार्ट सिटी से स्मार्ट वार्ड' विजन पर जोर देते हुए अजमेर में पार्टी की एकतरफा जीत का भरोसा जताया।पंकज सिंह राठौड़ ने बताया कि आज वार्ड 8 की जनता खुद रोड पे निकल के अपने  छोटे बेटे, इनके भाई पंकज सिंह को सपोर्ट करने के लिए निकली है। ये जनसैलाब बता रहा है कि वार्ड 8 के साथ-साथ पूरे अजमेर में भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बनने जा रहा है। और एक जो स्मार्ट सिटी से लेके स्मार्ट वार्ड तक की भारतीय जनता पार्टी ने पहल की है, उसको पूरा करने अजमेर जा रहा है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved