For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 159878955
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अन्तर्राष्ट्रीय युवा महोत्सव में ऐश्वर्या यादव चयनित, ब्यावर की बेटी ने किया शहर को गौरान्वित |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों के लिए शुक्रवार को मतदान होना है। निकाय चुनाव 2026 में करीब 360 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। |  Ajmer Breaking News: संत बाबा होतूराम साहिब जी का 67वाँ वार्षिक महोत्सव 8 से 10 सितम्बर तक बड़े ही श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में एडवोकेट के घर 25 लाख की बड़ी चोरी, क्लॉक टावर थाना पुलिस पर रिपोर्ट दबाने का आरोप |  Ajmer Breaking News: कलेक्ट्रेट पर सिर पर काला कपड़ा व ‘अंधा कानून’ लिखा चश्मा पहनकर कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल का प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: वार्ड 8 में स्थानीय निवासियों ने सजाई चौपाल, बीजेपी प्रत्याशी पंकज सिंह राठौड़ बोले- जीत ऐतिहासिक होगी |  Ajmer Breaking News: वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस प्रत्याशी संतोष कंवर शेखावत ने की वोट की अपील, 11 तारीख को 2 नंबर का बटन दबाने का किया आह्वान। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में नगर निकाय चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुष्कर में स्वीप टीम द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता के अभिनव कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में दिनदहाड़े दुकान में घुसकर डंडे-सरिए से हमला, मशीन खराब होने के विवाद में दुकानदार और भांजा घायल, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की, हमलावरों की तलाश |  Ajmer Breaking News: उत्तरांचल से निकली नंदा देवी लोकजात यात्रा पहुंची पुष्कर, उत्तरांचल घाट पर पूजा-अर्चना के साथ तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों ने किया भव्य स्वागत, संस्कृति की झलक भी देखने को मिली | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों के लिए शुक्रवार को मतदान होना है। निकाय चुनाव 2026 में करीब 360 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

Post Views 01

September 10, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बंधु और एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने कॉलेज पहुंचकर चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों के लिए शुक्रवार को मतदान होना है। निकाय चुनाव 2026 में करीब 360 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें भाजपा के 79, कांग्रेस के 77 और अन्य दलों व निर्दलीय मिलाकर 204 उम्मीदवार शामिल हैं। नगर निगम क्षेत्र में कुल 4 लाख 38 हजार 39 मतदाता हैं। गुरुवार को माखूपुरा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज से पोलिंग पार्टियों को ईवीएम और चुनाव सामग्री के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। ईवीएम और चुनाव सामग्री को माखूपुरा पॉलिटेक्निक कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। यहां हथियारबंद जवानों की तैनाती की गई है। 
सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए 413 बूथ बनाए गए हैं। गुरुवार को माखुपुरा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज से पोलिंग पार्टियां अंतिम ट्रेनिंग के बाद EVM और अन्य चुनाव सामग्री लेकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं। 
जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बंधु और एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने कॉलेज पहुंचकर चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रत्येक बूथ पर चार कर्मचारी लगाए गए हैं। संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल जाप्ता तैनात किया गया है।

एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि निकाय चुनाव के दूसरे चरण में किशनगढ़ और पुष्कर पालिका क्षेत्र में मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए करीब 2300 पुलिसकर्मियों का जाब्ता तैनात किया गया है। इनमें 1600 से 1700 जवानों की ड्यूटी सीधे मतदान केंद्रों पर लगाई गई है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से 180 मतदान केंद्रों को क्रिटिकल श्रेणी में चिन्हित किया गया है। इन केंद्रों पर हथियारबंद जवानों के साथ अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रहेगा। इसके अलावा एरिया मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट के साथ एडिशनल एसपी और डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारी भी निगरानी के लिए तैनात किए गए हैं।
एसपी ने बताया कि इलाकों में मोबाइल पुलिस पार्टियों की लगातार गश्त जारी है। बाहर से आरएसी सहित करीब 500 अतिरिक्त जवानों का जाब्ता मिला है, जिसे रिजर्व के साथ क्रिटिकल बूथों पर भी तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश से निपटने के लिए पर्याप्त रिजर्व बल तैयार रखा गया है। पुलिस का पूरा प्रयास रहेगा कि मतदान शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में संपन्न हो।

जिला निर्वाचन अधिकारी लोकबंधु ने बताया कि अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। इसके लिए करीब 413 बूथ बनाए गए हैं। गुरुवार को पोलिंग पार्टियों को अंतिम ट्रेनिंग के बाद ईवीएम मशीन और अन्य चुनाव सामग्री के साथ कड़ी सुरक्षा में मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।
चुनाव प्रक्रिया के लिए चार कर्मचारी लगाए गए हैं। मतदान केंद्रों पर पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है। संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। 14 सितंबर को मतगणना होनी है पोलिंग के बाद ईवीएम मशीनों को 24*7 त्रिचक्रीय सुरक्षा के बीच सुरक्षित रखा जाएगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved