For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 160435516
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: मसानिया भैरव धाम राजगढ़ में एटीएस टीम द्वारा की गई मॉक ड्रिल  |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों में मतदान शुरू: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और विधायक अनिता भदेल ने डाला वोट |  Ajmer Breaking News: अन्तर्राष्ट्रीय युवा महोत्सव में ऐश्वर्या यादव चयनित, ब्यावर की बेटी ने किया शहर को गौरान्वित |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों के लिए शुक्रवार को मतदान होना है। निकाय चुनाव 2026 में करीब 360 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। |  Ajmer Breaking News: संत बाबा होतूराम साहिब जी का 67वाँ वार्षिक महोत्सव 8 से 10 सितम्बर तक बड़े ही श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में एडवोकेट के घर 25 लाख की बड़ी चोरी, क्लॉक टावर थाना पुलिस पर रिपोर्ट दबाने का आरोप |  Ajmer Breaking News: कलेक्ट्रेट पर सिर पर काला कपड़ा व ‘अंधा कानून’ लिखा चश्मा पहनकर कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल का प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: वार्ड 8 में स्थानीय निवासियों ने सजाई चौपाल, बीजेपी प्रत्याशी पंकज सिंह राठौड़ बोले- जीत ऐतिहासिक होगी |  Ajmer Breaking News: वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस प्रत्याशी संतोष कंवर शेखावत ने की वोट की अपील, 11 तारीख को 2 नंबर का बटन दबाने का किया आह्वान। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में नगर निकाय चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुष्कर में स्वीप टीम द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता के अभिनव कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों में मतदान शुरू: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और विधायक अनिता भदेल ने डाला वोट

Post Views 01

September 12, 2026

अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों के लिए कुल 360 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें भाजपा के 79 और कांग्रेस के 77 उम्मीदवार हैं। वहीं 204 प्रत्याशी निर्दलीय और अन्य राजनीतिक दलों से चुनाव लड़ रहे हैं।

अजमेर। अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों के लिए शुक्रवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया। शहर के 4 लाख 38 हजार 39 मतदाता शाम 6 बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर 360 प्रत्याशियों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे। सुबह से ही शहर के अलग-अलग मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। मतदान के लिए शहर में करीब 413 बूथ बनाए गए हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इस चुनाव में युवा मतदाताओं की भूमिका भी अहम मानी जा रही है। कुल मतदाताओं में करीब 35 प्रतिशत वोटर 35 वर्ष से कम उम्र के हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस सहित सभी प्रत्याशियों की नजर युवा मतदाताओं पर टिकी हुई है।

360 प्रत्याशी मैदान में, कई वार्डों में बहुकोणीय मुकाबला

अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों के लिए कुल 360 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें भाजपा के 79 और कांग्रेस के 77 उम्मीदवार हैं। वहीं 204 प्रत्याशी निर्दलीय और अन्य राजनीतिक दलों से चुनाव लड़ रहे हैं। बड़ी संख्या में निर्दलीय और बागी प्रत्याशियों के चुनाव मैदान में उतरने के कारण कई वार्डों में मुकाबला भाजपा-कांग्रेस के सीधे मुकाबले तक सीमित नहीं है। कई सीटों पर त्रिकोणीय और बहुकोणीय संघर्ष देखने को मिल रहा है।

आईडी नहीं होने पर द्रोपदी कोली को मतदान केंद्र से लौटना पड़ा

अजमेर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रह चुकीं और कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुकीं द्रोपदी कोली शुक्रवार को धोलाभाटा स्थित ऑल सेंट स्कूल मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचीं। मतदान केंद्र पहुंचने पर उनके पास पहचान पत्र नहीं था। इसके चलते शुरुआत में उन्हें मतदान की अनुमति नहीं मिली और उन्हें वहां से वापस लौटना पड़ा।

 सुबह 7 बजे मतदान करने पहुंचीं विधायक अनिता भदेल

अजमेर दक्षिण से भाजपा विधायक अनिता भदेल ने सुबह मतदान शुरू होने के साथ ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वे सुबह करीब 7 बजे 9 नंबर पेट्रोल पंप के पास स्थित मालियान स्कूल मतदान केंद्र पहुंचीं और वोट डाला। मतदान के बाद भदेल ने स्याही लगी उंगली दिखाते हुए शहरवासियों से भी अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए। लोगों को घरों से निकलकर मतदान केंद्र पहुंचना चाहिए और लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने डाला वोट

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भी शुक्रवार सुबह मतदान किया। वे संत रामदास सेकेंडरी स्कूल स्थित मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद देवनानी ने शहर के मतदाताओं से बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान प्रत्येक नागरिक का अधिकार होने के साथ जिम्मेदारी भी है।

देवनानी बोले- 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' के लिए प्रशासन बधाई का पात्र

वासुदेव देवनानी ने प्रदेश में 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' के तहत चुनाव प्रक्रिया आयोजित किए जाने को लेकर प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। देवनानी ने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों से निकलें, मतदान केंद्र तक पहुंचें और अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

2300 पुलिसकर्मियों की तैनाती, संवेदनशील बूथों पर विशेष नजर

नगर निगम चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए शहर में करीब 2300 पुलिसकर्मियों और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस की मोबाइल टीमें भी अलग-अलग क्षेत्रों में निगरानी कर रही हैं ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो सके।

युवा वोटर्स पर भाजपा-कांग्रेस की नजर

इस बार चुनाव में 35 साल से कम उम्र के मतदाताओं की बड़ी हिस्सेदारी के कारण युवा वोट बैंक चुनावी नतीजों में निर्णायक भूमिका निभा सकता है।नगर निगम से जुड़े सड़क, सफाई, यातायात, रोजगार, जल निकासी, पार्किंग और शहर के बुनियादी विकास जैसे मुद्दों के साथ प्रत्याशियों ने युवा मतदाताओं को साधने का भी प्रयास किया है। अब 80 वार्डों में मतदाता किसे अपना पार्षद चुनते हैं, इसका फैसला 14 सितंबर को होने वाली मतगणना के बाद सामने आएगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved