Post Views 01
September 12, 2026
मसानिया भैरव धाम राजगढ़ में एटीएस टीम द्वारा की गई मॉक ड्रिल
श्री मसानिया भैरव धाम राजगढ़ के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज द्वारा पिछले कई वर्षों से भैरव धाम पर नशा मुक्ति महाअभियान चलाया जा रहा है एवं दिनोंदिन बढ़ती हुई राजगढ़ धाम की ख्याति और आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए राजगढ़ भैरव धाम को राजस्थान सरकार द्वारा अतिसंवेदनशील जोन घोषित किया गया है।
अति. महानिदेशक दिनेश एम.एन. व महानिरीक्षक राजेश सिंह के आदेशानुसार प्लाटून कमांडर ताराचंद सांखला के नेतृत्व में समस्त ई.आर.टी कमांडो टीम अजमेर के द्वारा श्री मसानिया भैरव धाम राजगढ़ जो कि काफी प्रसिद्ध व विश्वविख्यात धाम है, जहां पर प्रत्येक रविवार को हजारो श्रद्धालु देश-प्रदेश से दर्शन के लिए आते हैं और श्रद्धालुओ की भारी संख्या के आधार पर इस राजगढ़ धाम परिसर को अतिसंवेदनशील जोन घोषित किया गया इसलिए श्रद्धालुओं के साथ किसी प्रकार की अनहोनी घटना घटित ना हो जाए और श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु आज मॉक ड्रिल की गई और मंदिर परिसर का सुरक्षा जायजा लिया गया ताकि आपात स्थिति में श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु तुरंत कार्यवाही की जा सके। साथ ही भैरव धाम परिसर में रहने वालों का परिचयकरण किया गया। पूर्व में भी समय-समय पर मसानिया भैरव धाम राजगढ़ मंदिर परिसर का एटीएस टीम द्वारा सुरक्षा जायजा लिया जाता रहा है और मॉक ड्रिल की जाती रही है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved