For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 160487463
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: गणेश चतुर्थी से पहले मार्केट में आए इको फ्रेंडली गणेश , मिट्टी की मूर्ति की ज्यादा डिमांड, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर निकाय चुनाव के बाद भाजपा की ‘बाड़ाबंदी’, 23 प्रत्याशी बस से प्रशिक्षण के लिए रवाना, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर-मेड़ता रेलवे लाइन के काम को लेकर रूपाहेली में भारी विवाद खड़ा हो गया है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव 2026 में मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद अपना बोर्ड बनाने के लिए भाजपा ओर कांग्रेस दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर स्टेशन पर राजभाषा पखवाड़ा का शुभारंभ  |  Ajmer Breaking News: मसानिया भैरव धाम राजगढ़ में एटीएस टीम द्वारा की गई मॉक ड्रिल  |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों में मतदान शुरू: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और विधायक अनिता भदेल ने डाला वोट |  Ajmer Breaking News: अन्तर्राष्ट्रीय युवा महोत्सव में ऐश्वर्या यादव चयनित, ब्यावर की बेटी ने किया शहर को गौरान्वित |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों के लिए शुक्रवार को मतदान होना है। निकाय चुनाव 2026 में करीब 360 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। |  Ajmer Breaking News: संत बाबा होतूराम साहिब जी का 67वाँ वार्षिक महोत्सव 8 से 10 सितम्बर तक बड़े ही श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। | 

अजमेर न्यूज़: गणेश चतुर्थी से पहले मार्केट में आए इको फ्रेंडली गणेश , मिट्टी की मूर्ति की ज्यादा डिमांड,

Post Views 01

September 12, 2026

लोग अपनी परंपरा और मान्यता के अनुसार डेढ़ दिन तीन दिन 5 दिन 7 दिन या 11 दोनों तक श्री गणेश की पूजा अर्चना करने के बाद उन्हें विदाई देते हुए विसर्जित करते हैं।

गणेश चतुर्थी से पहले मार्केट में आए इको फ्रेंडली गणेश , मिट्टी की मूर्ति की ज्यादा डिमांड,

प्रथम पूजनीय भगवान श्री गणेश का जन्मोत्सव गणेश चतुर्थी का शुभारंभ सोमवार को होने जा रहा है। शहरभर में इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।  वही गणेश चतुर्थी के अवसर पर 11 दिनों के लिए भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को घरों और पंडालों में विराजित कर नियमित सुबह और शाम पूजा अर्चना की जाती है इसको लेकर बाजारों में भगवान श्री गणेश की आकर्षक प्रतिमाएं भी बिक्री के लिए पहुंच चुकी हैं। इस बार इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं ज्यादा पसंद की जा रही हैं। पंडालों के लिए विशाल आदम कद गणेश प्रतिमा उपलब्ध है तो वहीं घरों के लिए मध्य और छोटे आकार की मिट्टी से बनी मूर्तियां ज्यादा पसंद की जा रही है। कोलकाता ओर अजमेर से आए कलाकार छोटे बड़े गणेश जी की प्रतिमा बेचने के लिए आए हैं, गणेश जी की मूर्ति खरीदने वालों ने इको फ्रेंडली गणेश जी व रिद्धि सिद्धि गणेश जी की ज्यादा खरीद की है,अभी खरीददारी में ओर उठाव की उम्मीद है। मूर्ति बेचने वालों ने बताया कि अभी खरीददारी में ज्यादा उठाव नहीं है आज शाम से बिक्री होने की उम्मीद है,6इंच से लेकर 4 फीट तक की गणेश प्रतिमाएं लेकर आए हैं,ज्यादा डिमांड इको फ्रेंडली मिट्टी की मूर्तियों की है जिन्हें घर के गमले में भी विसर्जित कर सकते हैं।बाजार में 250 रुपए से 11 हजार रुपए तक की गणेश प्रतिमाएं उपलब्ध हैं। लोग अपनी परंपरा और मान्यता के अनुसार डेढ़ दिन तीन दिन 5 दिन 7 दिन या 11 दोनों तक श्री गणेश की पूजा अर्चना करने के बाद उन्हें विदाई देते हुए विसर्जित करते हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved