For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 160683200
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: गणेश चतुर्थी से पहले मार्केट में आए इको फ्रेंडली गणेश , मिट्टी की मूर्ति की ज्यादा डिमांड, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर निकाय चुनाव के बाद भाजपा की ‘बाड़ाबंदी’, 23 प्रत्याशी बस से प्रशिक्षण के लिए रवाना, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर-मेड़ता रेलवे लाइन के काम को लेकर रूपाहेली में भारी विवाद खड़ा हो गया है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव 2026 में मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद अपना बोर्ड बनाने के लिए भाजपा ओर कांग्रेस दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर स्टेशन पर राजभाषा पखवाड़ा का शुभारंभ  |  Ajmer Breaking News: मसानिया भैरव धाम राजगढ़ में एटीएस टीम द्वारा की गई मॉक ड्रिल  |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों में मतदान शुरू: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और विधायक अनिता भदेल ने डाला वोट |  Ajmer Breaking News: अन्तर्राष्ट्रीय युवा महोत्सव में ऐश्वर्या यादव चयनित, ब्यावर की बेटी ने किया शहर को गौरान्वित |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों के लिए शुक्रवार को मतदान होना है। निकाय चुनाव 2026 में करीब 360 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। |  Ajmer Breaking News: संत बाबा होतूराम साहिब जी का 67वाँ वार्षिक महोत्सव 8 से 10 सितम्बर तक बड़े ही श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। | 

उदयपुर न्यूज़: सेटबैक विवाद में खूनी खेल! 68 वर्षीय बुजुर्ग को पड़ोसियों ने पीट-पीटकर मार डाला

Post Views 321

July 29, 2026

पुलिस पर भी उठे सवाल

अनिल वनवानी/उदयपुर। शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में मकान के सेटबैक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। ओस्तवाल नगर में तीन युवकों पर अपने 68 वर्षीय पड़ोसी सागरमल मेहता की कथित तौर पर लात-घूसों से पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही और आरोपियों से मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की जांच अब हिरण मगरी थानाधिकारी रविन्द्र सिंह चारण को सौंप दी गई है।

कोर्ट कमिश्नर के जाने के बाद हुआ विवाद : मृतक के बेटे राहुल मेहता के अनुसार, पड़ोसी प्रवीण सिंह आसोलिया अवैध निर्माण कर रहा था, जिस पर कोर्ट का स्टे और यूडीए की कार्रवाई पहले से लंबित थी। बुधवार को कोर्ट कमिश्नर मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। आरोप है कि कमिश्नर के जाने के बाद प्रवीण सिंह, उसके चचेरे भाई अनुराग और एक अन्य युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

सिर, गर्दन और छाती पर किए ताबड़तोड़ वार : राहुल का आरोप है कि तीनों आरोपियों ने उनके पिता को बुलाकर सिर, गर्दन और छाती पर लात-घूसों से बेरहमी से पीटा। गंभीर चोटों के कारण सागरमल मेहता बेहोश होकर गिर पड़े। बीच-बचाव करने पर राहुल के साथ भी मारपीट की गई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप : परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद तीनों आरोपी खुद कार से प्रतापनगर थाने पहुंचे और उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने के बजाय जाने दिया।

कार्रवाई तक नहीं लेंगे शव : घटना के बाद एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी के बाहर परिजनों और समाज के लोगों ने विरोध जताया। उनका कहना है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

जांच बदली : पुलिस पर लगे आरोपों के बाद मामले की जांच प्रतापनगर थाना पुलिस से हटाकर हिरण मगरी थानाधिकारी रविन्द्र सिंह चारण को सौंप दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved