Post Views 01
October 31, 2026
इंदिरा गांधी की 42वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने स्मारक पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
अजमेर। देश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 42वीं पुण्यतिथि के अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्टेशन रोड स्थित मुनिया इस्लामिया क्षेत्र में बने इंदिरा गांधी स्मारक पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा देश के प्रति उनके योगदान और ऐतिहासिक कार्यों को याद किया। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के जीवन, उनके नेतृत्व और देश के विकास में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved