Post Views 01
October 31, 2026
पुष्कर के मालियान मंदिर परिसर में आज फाउंडेशन फियोर दी लोटो इंडिया संस्थान का सालाना फैंसी ड्रेस एवं खाद्य सामग्री वितरण समारोह सम्पन्न हुआ। संस्थान के अध्यक्ष ज्योतिस्वरूप दीपू महर्षि के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम पंडित कैलाश नाथ दाधीच के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में 550 बालिकाओं को फैंसी ड्रेस और 200 जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री के किट वितरित किए गए।
समारोह में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत, सभापति राजेन्द्र बाकोलिया, उपसभापति लक्ष्मी पाराशर, पूर्व पालिकाध्यक्ष शिवस्वरूप महर्षि, पार्षद पुष्करनारायण भाटी, अखिल भारतीय माली सैनी संस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण भाटी मौजूद रहे। संचालन सोमरत्न आर्य ने किया।
इस अवसर पर पार्षद मुकेश कुमावत, धर्मेंद्र नागोरा, विष्णु सेन,अनुज पाराशर, मोहित पाराशर, वेद प्रकाश पालरिया, हरिशंकर चौहान, अरुण वैष्णव,शंभू चौहान, संदीप पाराशर, अशोक पाराशर, कमल रामावत, वेदप्रकाश पाराशर समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved