For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 171782262
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर: सीआरपीएफ ब्रिज की भुजाओं और सड़कों के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास |  Ajmer Breaking News: विद्या भारती हॉकी प्रतियोगिता में शामिल हुईं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, खेल और खिलाड़ियों के विकास को सराहा   |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर जिले में पंचायत चुनाव का पहला चरण: मतदान शांतिपूर्ण जारी |  Ajmer Breaking News: अजमेर की 122 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, दिव्यांगों और बुजुर्गों में दिखा लोकतंत्र के प्रति उत्साह। |  Ajmer Breaking News: रावण दहन की ड्यूटी से लौट रहे कांस्टेबल शंकरलाल टेपन की सड़क हादसे में मौत, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; किशनगढ़ के मुंडोती गांव में अंतिम विदाई |  Ajmer Breaking News: उदयपुर के होटल में वीजा खत्म होने के बाद रह रहीं तीन थाई महिलाएं डिटेन, एक पहले भी हो चुकी डिपोर्ट; होटल संचालक पर इमिग्रेशन एक्ट में कार्रवाई |  Ajmer Breaking News: अजमेर के वैशाली नगर में डीपी में लगी भीषण आग, करीब 15 मिनट तक होते रहे डीपी में धमाके, मची अफरा-तफरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेलवे स्टेशन पर 'रेल जन संवाद' अभियान शुरू; यात्रियों की समस्याओं और सुरक्षा पर दिया जा रहा है विशेष जोर |  Ajmer Breaking News: अजमेर: म्यूल हंटर अभियान में पुलिस की कार्रवाई, 14 लाख की साइबर ठगी में मुख्य आरोपी साबिर आलम गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर के चिकित्सा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि: डॉ. बुनकर ने रोबोटिक तकनीक द्वारा किया जटिल हायटस हर्निया का सफल ऑपरेशन | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर की 122 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, दिव्यांगों और बुजुर्गों में दिखा लोकतंत्र के प्रति उत्साह।

Post Views 01

October 24, 2026

बाघसुरी गांव में सरपंच पद के लिए 7 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जबकि गांव में करीब 3,600 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे

अजमेर की 122 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, दिव्यांगों और बुजुर्गों में दिखा लोकतंत्र के प्रति उत्साह।

अजमेर जिले में पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत शनिवार सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। जिले की 122 ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। चुनावी मैदान में कुल 804 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही देखने को मिल रही है।
बाघसुरी गांव में भी मतदान को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आया। यहां सरपंच पद के लिए 7 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जबकि गांव में करीब 3,600 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। गांव के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दे इस चुनाव में चर्चा का विषय बने हुए हैं। ग्रामीण सड़क, नाली, बिजली, शिक्षा और चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।

दिव्यांगों और बुजुर्गों में दिखा मतदान का उत्साह

बाघसुरी गांव के मतदान केंद्रों पर दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाता भी उत्साह के साथ मतदान करने पहुंचे। लोकतंत्र के इस महापर्व में उनकी भागीदारी ने मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। मतदाता गांव के विकास और बेहतर सुविधाओं की उम्मीद के साथ अपने पसंदीदा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान कर रहे हैं।
अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति की नांद ग्राम पंचायत को छोड़कर, सावर, पीसांगन, श्रीनगर, सरवाड़ और केकड़ी पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में चुनाव प्रक्रिया जारी है। इन छह पंचायत समितियों में सरपंच और पंच पदों के उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला मतदाता अपने वोट के जरिए करेंगे।
मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार शाम 6 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। इसके साथ ही प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला सामने आएगा और गांवों की नई पंचायतों को लेकर तस्वीर साफ हो जाए


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved