Post Views 01
October 22, 2026
अजमेर: म्यूल हंटर अभियान में पुलिस की कार्रवाई, 14 लाख की साइबर ठगी में मुख्य आरोपी साबिर आलम गिरफ्तार
अजमेर जिले में साइबर ठगी के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने म्यूल हंटर अभियान के तहत 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में मुख्य आरोपी साबिर आलम को गिरफ्तार किया है। प्रोडक्शन वारंट पर हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर साइबर ठगी से जुड़े अन्य लोगों और पैसों के लेन-देन की जानकारी जुटा रही है।सिविल लाइन थाना अधिकारी शम्बू सिंह ने बताया कि ASI 5 अप्रैल 2026 को मुकदमा दर्ज किया था। मामले में पीड़ित रोहतास, निवासी मुरादाबाद के खातों से कुल 14 लाख रुपये की ठगी किए जाने का आरोप है। इससे पहले पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।जांच में सामने आए ठगी के तरीके के अनुसार, साइबर अपराधी लोगों के आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों का इस्तेमाल कर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते हैं। इन खातों में ठगी की रकम जमा कराकर उसे निकाल लिया जाता है। ऐसे खातों को म्यूल अकाउंट कहा जाता है, जिनका इस्तेमाल साइबर अपराध में धन के लेन-देन के लिए किया जाता है।
पुलिस ने अब आरोपी साबिर आलम पुत्र मोहम्मद आलम, निवासी जामा मस्जिद क्षेत्र, लोहाखान को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस जांच के दौरान साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और लेन-देन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved