Post Views 01
October 21, 2026
क्लॉक टावर इलाके में मिला अज्ञात शव, खून के धब्बे मिलने से इलाके में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी
क्लॉक टावर थाना इलाके से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। क्लॉक टावर से गांधी भवन मार्ग पर स्थित दुकानों के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।सीओ नॉर्थ के अनुसार, क्लॉक टावर से गांधी भवन की ओर जाने वाले रास्ते पर स्थित दुकानों के सामने एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। खास बात यह है कि घटना स्थल के पास दो-तीन दुकानों के बाहर खून के निशान भी पाए गए हैं। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने तुरंत FSL (फॉरेंसिक साइंस लैब) और MOB (मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट) की टीमों को मौके पर बुलाया। टीमों द्वारा साक्ष्य जुटाए गए हैं और मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके। पुलिस का कहना है कि शिनाख्त होने और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। अग्रिम कार्रवाई जारी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved