For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 171036480
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। |  Ajmer Breaking News: ​क्लॉक टावर इलाके में मिला अज्ञात शव, खून के धब्बे मिलने से इलाके में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी |  Ajmer Breaking News: सरपंच प्रत्याशी नरेंद्र सिंह रावत उर्फ नंदू बना को मुस्लिम समाज का खुला समर्थन |  Ajmer Breaking News: सेदरिया कट पर फिर हुआ भीषण सड़क हादसा: इलाज के दौरान किसान की मौत, स्थानीय लोगों ने पुलिया निर्माण की मांग की |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, 2500 जवानों के हवाले सुरक्षा की कमान |  Ajmer Breaking News: अजमेर पुलिस लाईन में मनाया गया पुलिस शहीद दिवस, शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि। |  Ajmer Breaking News: नवदुर्गा मंडल सोसाइटी की ओर से सातवें विशाल भंडारे का भव्य आयोजन। |  Ajmer Breaking News: अवधपुरी जॉन्सगंज में किया गया 70 फ़ीट रावण का दहन, |  Ajmer Breaking News: वन्य जीव एवं पर्यावरण को बचाने के लिए कोबरा टीम राजस्थान की प्रशासन की ओर की जा रही है प्रशंसा  |  Ajmer Breaking News: नगर निगम अजमेर द्वारा 65 फीट के ऐतिहासिक रावण का भव्य दहन, लेजर लाइट शो रहा मुख्य आकर्षण | 

अजमेर न्यूज़: नगर निगम अजमेर द्वारा 65 फीट के ऐतिहासिक रावण का भव्य दहन, लेजर लाइट शो रहा मुख्य आकर्षण

Post Views 01

October 21, 2026

भव्य रावण दहन एवं लेजर लाइट शो एवं ड्रोन शो को देखने के लिए अजमेर शहर के नागरिक बड़ी संख्या में पटेल मैदान पहुंचे।

नगर निगम अजमेर द्वारा 65 फीट के ऐतिहासिक रावण का भव्य दहन, लेजर लाइट शो रहा मुख्य आकर्षण

अजमेर। विजयादशमी के पावन अवसर पर नगर निगम अजमेर द्वारा पटेल मैदान में 65 फीट ऊंचे ऐतिहासिक रावण का भव्य दहन किया गया। इस अवसर पर आयोजित आकर्षक लेजर लाइट शो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। यह नवाचार नगर निगम की नवनियुक्त महापौर श्रीमती अनामिका शर्मा एवं उपमहापौर तथा मेला संयोजक श्री हेमंत सांखला की पहल पर किया गया, जिसने आयोजन को और भी भव्य एवं आकर्षक बना दिया।

कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अजमेर दक्षिण की विधायक श्रीमती अनीता भदेल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

इस अवसर पर अजमेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री रवि प्रकाश, जिला कलेक्टर श्री लोकबंधु, पुलिस अधीक्षक श्री हर्षवर्धन अग्रवाला, नगर निगम आयुक्त श्री गौरव बुढ़ानिया, अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त सहित जिला प्रशासन एवं नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रमेश सोनी, पूर्व सभापति श्री सुरेंद्र सिंह शेखावत, नगर निगम के पूर्व एवं वर्तमान पार्षदगण तथा निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

भव्य रावण दहन एवं लेजर लाइट शो एवं ड्रोन शो को देखने के लिए अजमेर शहर के नागरिक बड़ी संख्या में पटेल मैदान पहुंचे। दर्शकों की भारी भीड़ के चलते पूरा स्टेडियम खचाखच भर गया। आयोजन के दौरान शहरवासियों में विशेष उत्साह एवं उल्लास देखने को मिला। नगर निगम की ओर से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम ने विजयादशमी के पर्व को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्री विनीत पारीक द्वारा किया गया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved