Post Views 01
October 21, 2026
सरपंच प्रत्याशी नरेंद्र सिंह रावत उर्फ नंदू बना को मुस्लिम समाज का खुला समर्थन
ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में पेश की चादर, अमन-चैन और भाईचारे के लिए मांगी दुआ
अजमेर। ग्राम पंचायत के सरपंच प्रत्याशी नरेंद्र सिंह रावत उर्फ नंदू बना को मुस्लिम समाज के लोगों ने खुला समर्थन दिया। इस अवसर पर सरपंच सायरा बानो, जनप्रतिनिधि एवं पूर्व हज कमेटी चेयरमैन हाजी सैयद मुराद अली सहित अन्य लोगों ने आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया। टीम नंदू बना और टीम हाजी सरकार के सदस्य अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह शरीफ पहुंचे। यहां हाजी सैयद मुराद अली एवं नरेंद्र सिंह रावत उर्फ नंदू बना ने गरीब नवाज की बारगाह में अकीदत के साथ फूल और चादर पेश की। इस दौरान नंदू बना ने क्षेत्र में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी प्रेम बनाए रखने की मन्नत मांगी। सभी ने देश और क्षेत्र में भाईचारा कायम रहने की दुआ की।इस मौके पर खादिम हाजी सईद मुराद अली, सईद इरफान अली, सईद अब्दुल अली, सईद अरमान अली, हाजी सईद जमील अली, सईद इस्लाम अली, सईद इकबाल अली, सईद आरिफ अली और सईद इमरान अली सहित टीम के सदस्य एवं ग्रामवासी मौजूद रहे। खादिम हाजी सैयद मुराद अली ने तबर्रुक भी भेंट किया।इस दौरान दोनों टीमों ने आपसी सौहार्द, सामाजिक एकता और सभी धर्मों के लोगों के बीच प्रेम बनाए रखने का संदेश दिया।
Satyam Diagnostic Centre
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved