Post Views 01
October 21, 2026
अजमेर पुलिस लाईन में मनाया गया पुलिस शहीद दिवस, शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि।
अजमेर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 अक्टूबर को पुलिस शहीद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अजमेर पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस के शहीद जवानों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान रेंज आईजी डॉ. रवि ने सलामी ली। इसके बाद पुलिस अधिकारियों और जवानों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश की रक्षा और सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में चीनी सैनिकों के साथ मुठभेड़ के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 10 जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया था। उन्हीं वीर जवानों की स्मृति में प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस शहीद दिवस मनाया जाता है। यह दिवस देशभर में पुलिसकर्मियों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान की याद दिलाता है। पुलिस शहीद दिवस के माध्यम से उन सभी वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी जाती है, जिन्होंने देश और आमजन की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved