For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News

अजमेर न्यूज़: वन्य जीव एवं पर्यावरण को बचाने के लिए कोबरा टीम राजस्थान की प्रशासन की ओर की जा रही है प्रशंसा 

Post Views 01

October 21, 2026

जानवर के शव को शास्त्री नगर स्थित रेस्क्यू सेंटर में वन विभाग सुपुर्द कर दिया जहां उसके पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया की जाएगी।

वन्य जीव एवं पर्यावरण को बचाने के लिए कोबरा टीम राजस्थान की प्रशासन की ओर की जा रही है प्रशंसा 

अजमेर शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में कोबरा टीम राजस्थान के सदस्य किसी भी प्रकार का रेस्क्यू हो समय पर पहुंच कर अपने मिशन को बखूबी अंजाम देकर वन्य जीवों को सुरक्षित बचाने की मुहिम चला रहे हैं। संस्थापक सुखदेव भट्ट ने जानकारी देते हुए कहा कि अजमेर शहर के चारों ओर अरावली श्रृंखला एवं दो बड़ी झीलों के कारण कई प्रजातियों के वन्य जीव देखने को मिलते हैं परंतु कई वन्य जीव भोजन की तलाश में आबादी क्षेत्र में आने की वजह से हादसे के शिकार हो जाते हैं। पहाड़गंज वार्ड नंबर 22 में पार्षद गोविंद राज के घर के बाहर बगीचे में मिले मृत कबर बीजू जिसको उर्दू में आदमखोर कहते हैं और इंग्लिश में एशियाई पाम स्वीट कहते है यह जानवर भारतीय अधिनियम की जनगणना में प्रथम श्रेणी में आने वाला जानवर है। कोबरा टीम राजस्थान के संस्थापक सुखदेव भट्ट ने इसकी सूचना क्षेत्रीय वन अधिकारी नरेंद्र चौधरी को दी उसके बाद जानवर के शव को शास्त्री नगर स्थित रेस्क्यू सेंटर में वन विभाग सुपुर्द कर दिया गया । जहां उसके पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया की जाएगी।खबर लिखे जाने तक जानवर के मरने की जानकारी सामने नहीं आई है। साथ ही अजमेर में बन रहे लेपर्ड सेंचुरी की वजह से लोगों को उत्साह देखा गया है। रेस्क्यू टीम में स्थानीय लोगों के साथ कोबरा टीम राजस्थान के सदस्य मोखम सिंह रावत भी शामिल रहे।