For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 171214090
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: रावण दहन की ड्यूटी से लौट रहे कांस्टेबल शंकरलाल टेपन की सड़क हादसे में मौत, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; किशनगढ़ के मुंडोती गांव में अंतिम विदाई |  Ajmer Breaking News: उदयपुर के होटल में वीजा खत्म होने के बाद रह रहीं तीन थाई महिलाएं डिटेन, एक पहले भी हो चुकी डिपोर्ट; होटल संचालक पर इमिग्रेशन एक्ट में कार्रवाई |  Ajmer Breaking News: अजमेर के वैशाली नगर में डीपी में लगी भीषण आग, करीब 15 मिनट तक होते रहे डीपी में धमाके, मची अफरा-तफरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेलवे स्टेशन पर 'रेल जन संवाद' अभियान शुरू; यात्रियों की समस्याओं और सुरक्षा पर दिया जा रहा है विशेष जोर |  Ajmer Breaking News: अजमेर: म्यूल हंटर अभियान में पुलिस की कार्रवाई, 14 लाख की साइबर ठगी में मुख्य आरोपी साबिर आलम गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर के चिकित्सा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि: डॉ. बुनकर ने रोबोटिक तकनीक द्वारा किया जटिल हायटस हर्निया का सफल ऑपरेशन |  Ajmer Breaking News: रिटायर्ड एडिशनल एसपी पर दुष्कर्म का मुकदमा, पीड़िता पहुंची जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय |  Ajmer Breaking News: अजमेर के नसीराबाद सिटी थाना अंतर्गत बीजेपी नेता और उसके भाई पर घर में घुसकर मारपीट और अभद्रता का आरोप, एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित परिवार ​ |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। |  Ajmer Breaking News: ​क्लॉक टावर इलाके में मिला अज्ञात शव, खून के धब्बे मिलने से इलाके में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर रेलवे स्टेशन पर 'रेल जन संवाद' अभियान शुरू; यात्रियों की समस्याओं और सुरक्षा पर दिया जा रहा है विशेष जोर

Post Views 01

October 22, 2026

अजमेर मंडल के 18 प्रमुख स्टेशनों पर रेल यात्रियों से संवाद किया जाएगा।

अजमेर रेलवे स्टेशन पर 'रेल जन संवाद' अभियान शुरू; यात्रियों की समस्याओं और सुरक्षा पर दिया जा रहा है विशेष जोर

अजमेर रेलवे स्टेशन पर रेलवे द्वारा 'रेल जन संवाद' (Special Campaign 6) के तहत एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी परेशानियों और सुझावों को जानना है।​अजमेर मंडल में दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत रेल जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। अजमेर मंडल के 18 प्रमुख स्टेशनों पर रेल यात्रियों से संवाद किया जाएगा। अजमेर स्टेशन पर प्रातः 10:45 बजे मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा ने यात्रियों से सीधे संवाद करते हुए बताया कि इस पहल का उद्देश्य यात्रियों से सीधे संवाद स्थापित कर स्वच्छता सहित उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को जानना तथा यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाना  है ,इस दौरान यात्रियों की समस्याओं और उनके महत्वपूर्ण सुझावों को नोट किया जा रहा है, ताकि रेलवे सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाया जा सके। बातचीत के दौरान ज्यादातर यात्रियों ने रेलवे की सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया है।
​संवाद के दौरान कुछ यात्रियों द्वारा सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई थी।​इस पर अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा पूरी तरह से सुनिश्चित की जा रही है।​आरपीएफ (RPF) के कंट्रोल रूम और सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है और किसी भी असुरक्षित गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाती है।रेलवे का यह प्रयास यात्रियों की यात्रा को और अधिक सुरक्षित, सुगम और भरोसेमंद बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved