Post Views 01
October 22, 2026
राजस्थान पुलिस के रिटायर्ड एडिशनल एसपी पर दुष्कर्म का मुकदमा किशनगढ़ के मदनगंज थाने में दर्ज करवाने वाली पीड़िता आज जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। पीड़िता ने मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने और राजीनामा करने का दबाव बनाने का आरोप थानाधिकारी पर लगाया है,पीड़िता ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर आरोपी रिटायर्ड एडिशनल एसपी चंद्र सिंह रावत के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने की बात कही गई। वही इस संबंध में जब रिटायर्ड एडीशनल एसपी चंद्र सिंह रावत से बात की गई तो उन्होंने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि राजनीतिक द्वेषता के चलते यह झूठी FIR दर्ज करवाई गई है। उन्होंने महिला को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह से जुड़े होने की बात भी कही, उन्होंने कहा महिला के खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज है इस संबंध में न्यायालय से पीड़िता के खिलाफ मामला भी दर्ज करने के आदेश भी करवाए है जिसकी जांच कृष्णगंज थाना पुलिस कर रही है।पीड़िता ने मीडिया को बताया कि उसके द्वारा दर्ज करवाए गए घरेलू मुकदमे में मदद करने का झांसा देकर एडिशनल एसपी चंद्र सिंह रावत ने उससे मुलाकात करना शुरू किया और एक दिन जबरन उसका ब्लात्कार किया इतना ही नहीं उसके बाद उसका देशोषण भी किया। आरोपी के खिलाफ 5 सितंबर को मुकदमा दर्ज करवाया गया लेकिन अब तक थानाधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, पीड़िता ने जल्द से जल्द जांच कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है,
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved