For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 171209210
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर रेलवे स्टेशन पर 'रेल जन संवाद' अभियान शुरू; यात्रियों की समस्याओं और सुरक्षा पर दिया जा रहा है विशेष जोर |  Ajmer Breaking News: अजमेर: म्यूल हंटर अभियान में पुलिस की कार्रवाई, 14 लाख की साइबर ठगी में मुख्य आरोपी साबिर आलम गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर के चिकित्सा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि: डॉ. बुनकर ने रोबोटिक तकनीक द्वारा किया जटिल हायटस हर्निया का सफल ऑपरेशन |  Ajmer Breaking News: रिटायर्ड एडिशनल एसपी पर दुष्कर्म का मुकदमा, पीड़िता पहुंची जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय |  Ajmer Breaking News: अजमेर के नसीराबाद सिटी थाना अंतर्गत बीजेपी नेता और उसके भाई पर घर में घुसकर मारपीट और अभद्रता का आरोप, एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित परिवार ​ |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। |  Ajmer Breaking News: ​क्लॉक टावर इलाके में मिला अज्ञात शव, खून के धब्बे मिलने से इलाके में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी |  Ajmer Breaking News: सरपंच प्रत्याशी नरेंद्र सिंह रावत उर्फ नंदू बना को मुस्लिम समाज का खुला समर्थन |  Ajmer Breaking News: सेदरिया कट पर फिर हुआ भीषण सड़क हादसा: इलाज के दौरान किसान की मौत, स्थानीय लोगों ने पुलिया निर्माण की मांग की |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, 2500 जवानों के हवाले सुरक्षा की कमान | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर के नसीराबाद सिटी थाना अंतर्गत बीजेपी नेता और उसके भाई पर घर में घुसकर मारपीट और अभद्रता का आरोप, एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित परिवार ​

Post Views 01

October 22, 2026

इस गंभीर मामले में पुलिस प्रशासन की कार्यशैली और आरोपियों को तुरंत जमानत मिलने पर पीड़ित परिवार ने गहरा रोष व्यक्त किया है।

अजमेर के नसीराबाद सिटी थाना अंतर्गत बीजेपी नेता और उसके भाई पर घर में घुसकर मारपीट और अभद्रता का आरोप, एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित परिवार

​अजमेर जिले के थाना नसीराबाद सिटी अंतर्गत घर के बाहर खड़ी बाइक हटाने की बात को लेकर भारतीय जनता पार्टी के देहात के अनुसूचित जाति के नेता सतीश पारचे और उनके भाई मनोज पारचे पर महिलाओं ओर युवतियों के साथ अभद्रता, अश्लीलता, गालीगलौच और मारपीट करने के मामले में नसीराबाद सिटी थाना पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई नहीं करने पर आज पीड़ित परिवार पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश हुआ ओर निष्पक्ष जांच एवं उचित कार्रवाई की मांग की।​पीड़िता लाजवंती ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उनके घर के पास गली में बाइक खड़ी थी, जिसे हटाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था।​आरोपियों ने मौके पर आकर गालियां दीं और विरोध करने पर घर में जबरन घुस आए।​आरोप है कि मनोज पारचे और सतीश पारचे ने बेरहमी से 90 साल की नानी और मां का गला दबाया, बहन की आंख पर मारा और उनकी बाइक को तोड़ दिया।​घर की महिलाओं के साथ अभद्रता की गई और उनके कपड़े इधर-उधर किए गए।​पीड़ित परिवार ने इस संबंध में नसीराबाद सिटी थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।​परिवार का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें कल दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक थाने में बिठाए रखा और रिपोर्ट दर्ज की.​इसके महज आधे घंटे बाद ही आरोपियों को धारा 151 के तहत जमानत देकर छोड़ दिया गया।​परिवार का कहना है कि घर में घुसकर मारपीट और गंभीर अपराध के बावजूद पुलिस ने केवल 'शांति भंग' का मामला दर्ज किया, जबकि इस मामले में गैर-जमानती धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए थी।​परिवार ने यह भी बताया कि घटना के समय घर पर कोई पुरुष मौजूद नहीं था, और आरोपियों ने केवल 15-20 मिनट के भीतर इस घटना को अंजाम दिया।​आज पीड़ित परिवार ने अजमेर एसपी कार्यालय पहुंचकर इस मामले में ज्ञापन सौंपा।परिवार के पास मारपीट, वीडियो और मेडिकल रिपोर्ट के पूरे सबूत मौजूद हैं।​पीड़ित पक्ष ने मांग की है कि बीजेपी नेता सतीश पारचे और उनके भाई मनोज पारचे के खिलाफ निष्पक्ष जांच हो और अतिशीघ्र सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इस गंभीर मामले में पुलिस प्रशासन की कार्यशैली और आरोपियों को तुरंत जमानत मिलने पर पीड़ित परिवार ने गहरा रोष व्यक्त किया है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved