For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 173489936
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: इंदिरा गांधी की 42वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने स्मारक पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि |  Ajmer Breaking News: दीपावली से ठीक पहले सफाई कर्मचारियों का हल्लाबोल, 2 महीने का वेतन न मिलने पर प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: अजमेर: होटल संचालक और उसके परिवार पर दबंगों का हमला, पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर मारपीट और सबूत छिपाने का लगाया गंभीर आरोप |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के मालियान मंदिर परिसर में आज फाउंडेशन फियोर दी लोटो इंडिया संस्थान का सालाना फैंसी ड्रेस एवं खाद्य सामग्री वितरण समारोह सम्पन्न |  Ajmer Breaking News: अजमेर: सीआरपीएफ ब्रिज की भुजाओं और सड़कों के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास |  Ajmer Breaking News: विद्या भारती हॉकी प्रतियोगिता में शामिल हुईं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, खेल और खिलाड़ियों के विकास को सराहा   |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर जिले में पंचायत चुनाव का पहला चरण: मतदान शांतिपूर्ण जारी |  Ajmer Breaking News: अजमेर की 122 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, दिव्यांगों और बुजुर्गों में दिखा लोकतंत्र के प्रति उत्साह। |  Ajmer Breaking News: रावण दहन की ड्यूटी से लौट रहे कांस्टेबल शंकरलाल टेपन की सड़क हादसे में मौत, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; किशनगढ़ के मुंडोती गांव में अंतिम विदाई |  Ajmer Breaking News: उदयपुर के होटल में वीजा खत्म होने के बाद रह रहीं तीन थाई महिलाएं डिटेन, एक पहले भी हो चुकी डिपोर्ट; होटल संचालक पर इमिग्रेशन एक्ट में कार्रवाई | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर: होटल संचालक और उसके परिवार पर दबंगों का हमला, पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर मारपीट और सबूत छिपाने का लगाया गंभीर आरोप

Post Views 41

October 31, 2026

अजमेर में होटल पर शराब पीने से रोकने पर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। पीड़ित परिवार ने न्याय न मिलने और पुलिसकर्मियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने के आरोप लगाए हैं।

अजमेर: होटल संचालक और उसके परिवार पर दबंगों का हमला, पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर मारपीट और सबूत छिपाने का लगाया गंभीर आरोप
​
अजमेर में होटल पर शराब पीने से रोकने पर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। पीड़ित परिवार ने न्याय न मिलने और पुलिसकर्मियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने के आरोप लगाए हैं।
​पीड़ित राजू ने बताया कि उनकी होटल पर तीन युवकों—जय सिंह, शंकर और दिनेश—ने बैठकर शराब पीने की जिद की, जिस पर मना करने पर उन्होंने कुछ देर बाद लौटकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। ​आरोपियों ने राजू, उनके पिता और भाई पर हमला किया, जिसमें पिता के सिर पर गंभीर चोट पहुंचाई और भाई के हाथ पर वार किया।
घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने 27 तारीख को रात करीब 11:58 बजे थाने में लिखित शिकायत दी थी।अगले दिन जब पीड़ित थाने पहुंचे, तो एएसआई विरदी चंद ने चुनाव का हवाला देकर पहले इलाज कराने की बात कहकर टाल दिया।जब पीड़ित ने ऑनलाइन एफआईआर और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की और उनके साथी नंदराम ने वीडियो बनाना शुरू किया, तो पुलिसकर्मियों ने नंदराम के साथ मारपीट कर उसे धारा 151 के तहत बंद कर दिया। मारपीट के सारे सबूत जिस आईफोन में थे, उसे पुलिस ने मालखाने में जब्त कर लिया और बाद में मांगने पर देने से इंकार कर दिया।​​न्याय की आस में पीड़ित परिवार ने आज एसपी ऑफिस पहुंचकर एएसपी हिमांशु जांगिड़ और एडीसीपी आयुष  को ज्ञापन सौंपा है।​अधिकारियों ने मामले में निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द न्याय दिलाने का पूरा आश्वासन दिया है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved