Post Views 01
October 31, 2026
पंचायतीराज आम चुनाव-2026 द्वितीय चरण का मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न
अजमेर, 30 अक्टूबर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 में सरपंच एवं वार्ड पंच पद के द्वितीय चरण का मतदान शुक्रवार को अजमेर जिले में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोक बन्धु ने बताया कि जिले की पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण, अरांई, बडल्या, भिनाय एवं किशनगढ़ (सिलोरा) के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले में प्रातः 10 बजे तक 19.42 प्रतिशत, दोपहर एक बजे तक 43.77 प्रतिशत, अपराह्न 3 बजे तक 60.95 प्रतिशत तथा सायं 6 बजे तक 81.74 प्रतिशत औसत मतदान दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि जिले की पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण, अरांई, बडल्या, भिनाय एवं किशनगढ़ (सिलोरा) में मतदान प्रातः 7 बजे सभी मतदान केन्द्रों पर शुरू हुआ तथा निर्धारित समय तक शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया के दौरान जिले में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुई।
पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण में प्रातः 10 बजे तक 21.43 प्रतिशत, दोपहर एक बजे तक 45.80 प्रतिशत, अपराह्न 3 बजे तक 60.97 प्रतिशत तथा सायं 6 बजे तक 80.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
पंचायत समिति अरांई के कुल 840001 मतदाताओं में से 71814 मतदाताओं ने मतदान किया यहां कुल 85.49 मतदान प्रतिशत रहा। प्रातः 10 बजे तक 19.54 प्रतिशत, दोपहर एक बजे तक 44.46 प्रतिशत, अपराह्न 3 बजे तक 61.10 प्रतिशत तथा सायं 6 बजे तक 82.61 प्रतिशत मतदान हुआ।
पंचायत समिति बडल्या में प्रातः 10 बजे तक 18.85 प्रतिशत, दोपहर एक बजे तक 44.58 प्रतिशत, अपराह्न 3 बजे तक 61.00 प्रतिशत तथा सायं 6 बजे तक 83.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
पंचायत समिति भिनाय में प्रातः 10 बजे तक 21.62 प्रतिशत, दोपहर एक बजे तक 42.46 प्रतिशत, अपराह्न 3 बजे तक 62.82 प्रतिशत तथा सायं 6 बजे तक 82.38 प्रतिशत मतदान हुआ।
पंचायत समिति किशनगढ़ (सिलोरा) में प्रातः 10 बजे तक 16.84 प्रतिशत, दोपहर एक बजे तक 42.41 प्रतिशत, अपराह्न 3 बजे तक 59.54 प्रतिशत तथा सायं 6 बजे तक 80.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved