For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 173514266
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं की जागरूक एवं जिम्मेदार भागीदारी आवश्यक – केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी |  Ajmer Breaking News: पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार को बढ़ावा देना के लिए रेलवे मनाएगा ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक |  Ajmer Breaking News: इंदिरा गांधी के बलिदान को किया नमन, सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन |  Ajmer Breaking News: भारत की युवा शक्ति 2047 तक भारत को विश्व की महान आर्थिक शक्ति बनाएं  भागीरथ चौधरी केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री  |  Ajmer Breaking News: विद्या भवन ऑडिटोरियम में एजुकेशन टू एडमिनिस्ट्रेशन विषय पर संवाद |  Ajmer Breaking News: स्पीकर देवनानी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुभकामनाएं दी |  Ajmer Breaking News: पंचायतीराज आम चुनाव-2026 द्वितीय चरण का मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न |  Ajmer Breaking News: राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन |  Ajmer Breaking News: इंदिरा गांधी की 42वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने स्मारक पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि |  Ajmer Breaking News: दीपावली से ठीक पहले सफाई कर्मचारियों का हल्लाबोल, 2 महीने का वेतन न मिलने पर प्रदर्शन | 

अजमेर न्यूज़: स्पीकर देवनानी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुभकामनाएं दी

Post Views 01

October 31, 2026

शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है।

स्पीकर देवनानी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुभकामनाएं दी

अजमेर, 30 अक्टूबर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है।श्री देवनानी ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और दृढ़ नेतृत्व से देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और राष्ट्रीय एकता का अनुपम उदाहरण है।विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने कहा कि भारत की विविधता ही हमारी शक्ति है। विभिन्न भाषा, संस्कृति, परंपराओं और विचारों के बावजूद हम सभी एक राष्ट्र के रूप में एक सूत्र में बंधे हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। आपसी सद्भाव, सामाजिक समरसता और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हुए विकसित एवं सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। श्री देवनानी ने इस अवसर पर सभी प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश की प्रगति के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लें।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved