For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 160683475
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: गणेश चतुर्थी से पहले मार्केट में आए इको फ्रेंडली गणेश , मिट्टी की मूर्ति की ज्यादा डिमांड, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर निकाय चुनाव के बाद भाजपा की ‘बाड़ाबंदी’, 23 प्रत्याशी बस से प्रशिक्षण के लिए रवाना, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर-मेड़ता रेलवे लाइन के काम को लेकर रूपाहेली में भारी विवाद खड़ा हो गया है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव 2026 में मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद अपना बोर्ड बनाने के लिए भाजपा ओर कांग्रेस दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर स्टेशन पर राजभाषा पखवाड़ा का शुभारंभ  |  Ajmer Breaking News: मसानिया भैरव धाम राजगढ़ में एटीएस टीम द्वारा की गई मॉक ड्रिल  |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों में मतदान शुरू: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और विधायक अनिता भदेल ने डाला वोट |  Ajmer Breaking News: अन्तर्राष्ट्रीय युवा महोत्सव में ऐश्वर्या यादव चयनित, ब्यावर की बेटी ने किया शहर को गौरान्वित |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों के लिए शुक्रवार को मतदान होना है। निकाय चुनाव 2026 में करीब 360 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। |  Ajmer Breaking News: संत बाबा होतूराम साहिब जी का 67वाँ वार्षिक महोत्सव 8 से 10 सितम्बर तक बड़े ही श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। | 

उदयपुर न्यूज़: "हर बूथ फतह का मिशन!" निकाय और पंचायत चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा प्लान

Post Views 131

July 27, 2026

राजेंद्र राठौड़ ने दिया जीत का मंत्र

अनिल वनवानी / उदयपुर। राजस्थान में आगामी पंचायती राज और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। उदयपुर में आयोजित अहम बैठक में संभाग चुनाव प्रभारी और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश दिया कि इस बार हर बूथ पर जीत सुनिश्चित करने के लिए ठोस रणनीति के साथ मैदान में उतरना होगा।

बलीचा स्थित भाजपा देहात जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में राठौड़ ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाना पार्टी की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक मजबूत संगठन खड़ा करने और चुनावी तैयारियों में पूरी ताकत झोंकने का आह्वान किया।

राठौड़ ने निर्देश दिए कि प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर अनुभवी और प्रभावी कार्यकर्ताओं की कोर टीम बनाई जाए, जो चुनावी रणनीति तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर सक्रिय और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को चुनाव में प्राथमिकता दी जाएगी तथा सभी निर्णय पारदर्शिता और सामूहिकता के आधार पर होंगे।

बैठक में संत रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और तिरंगा यात्रा पर भी चर्चा हुई। राठौड़ ने कार्यकर्ताओं से सामाजिक समरसता, समानता और सेवा का संदेश हर गांव तक पहुंचाने के साथ-साथ मोदी सरकार की दलित और पिछड़ा वर्ग कल्याण योजनाओं की जानकारी भी जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि मंडल से लेकर बूथ स्तर तक माइक्रो मैनेजमेंट और जनसंपर्क अभियान के जरिए हर बूथ पर जीत हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं भाजपा देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने कहा कि "हर कार्यकर्ता के लिए काम और हर काम के लिए कार्यकर्ता" के मूल मंत्र के साथ पार्टी विजय अभियान को सफल बनाएगी।

आगामी स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों को देखते हुए यह बैठक भाजपा की चुनावी रणनीति का अहम संकेत मानी जा रही है। पार्टी अब बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर चुनावी मैदान में पूरी तैयारी के साथ उतरने की रणनीति पर काम कर रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved