राजस्थान न्यूज़: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को जयपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राजस्थान कांग्रेस अच्छा काम कर रही है और पार्टी को यहीं से नई मजबूती मिलेगी। खड़गे ने कहा कि जिला एवं ब्लॉक से लेकर मंडल, पंचायत और बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन को लगातार सशक्त बनाने का कार्य चल रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब संगठन की जड़ें स्थानीय स्तर पर मजबूत होंगी तो स्वाभाविक रूप से पूरी पार्टी भी अधिक सशक्त और प्रभावी बनेगी। खड़गे के इस बयान से आगामी चुनावों के मद्देनजर कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।इस अवसर पर कांग्रेस केराष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सचिन पायलट और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद रहे।
Read more 29th Apr 2025
राजस्थान न्यूज़: जयपुर। लोकसभा याचिका समिति के अध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी ने 28 अप्रैल सोमवार को जयपुर में कांग्रेस द्वारा आयोजित 'संविधान बचाओ रैली' पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का तथाकथित संविधान बचाओ अभियान न तो संविधान की रक्षा के लिए है, न लोकतंत्र के लिए, बल्कि यह उनकी राजनीतिक बौखलाहट का परिणाम है। कांग्रेस अपनी डूबती नैया को बचाने के लिए इस प्रकार के अभियान चला रही है, जोकि एक नाकाम कोशिश है। लोकसभा याचिका समिति के अध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी ने कहा कि आज कांग्रेस के नेताओं ने रैली में सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस को मजबूत करने की बात की, क्योंकि उन्हें भी अब यह अच्छी तरह से पता चल गया है कि कांग्रेस आज न केवल प्रदेश में बल्कि पूरे देश में बदहाल, कमजोर और बिखरी हुई स्थिति में है। लोकसभा याचिका समिति के अध्यक्ष एवं सांसद जोशी कहा कि पिछले ग्यारह वर्षों में देश की जनता ने देखा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो कहा, उससे कहीं अधिक करके दिखाया है। भारत ने आतंकवाद के खिलाफ पुलवामा और उरी के हमलों के बाद सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसे कड़े जवाब दिए। अब जब प्रधानमंत्री ने पहलगाम हमले के बाद देश से वादा किया है कि गुनहगारों को कल्पना से भी अधिक कठोर सजा मिलेगी, तो कांग्रेस को उन पर भरोसा करना चाहिए न कि अनर्गल बयानबाजी कर देशहित को आहत करना चाहिए। लोकसभा याचिका समिति के अध्यक्ष एवं सांसद जोशी ने आगे कहा कि मोदी सरकार ने संविधान की मूल भावना को ज़मीन पर उतारने का वास्तविक काम किया है। इसके उलट कांग्रेस ने दशकों तक सत्ता का दुरुपयोग करते हुए संविधान का अपमान किया —कभी आपातकाल लगाकर, कभी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा जमाकर,तो कभी सत्ता में बने रहने के लिए संविधान के साथ खिलवाड़ करके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को संविधान की रक्षा की बात करने से पहले सौ बार नहीं, हजार बार सोचने की जरूरत है, क्योंकि इतिहास गवाह है कि कांग्रेस ने ही संविधान और लोकतंत्र का सबसे अधिक नुकसान किया है।
Read more 29th Apr 2025
राजस्थान न्यूज़: जयपुर। नागौर से सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने रविवार को अपनी सुरक्षा लौटाते हुए केंद्र और राज्य सरकारों पर गंभीर सवाल उठाए। बेनीवाल ने कहा कि कई वर्षों से उन्हें आधुनिक हथियारों से लैस चार सुरक्षाकर्मी प्रदान किए गए थे, लेकिन भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद दो सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया गया। शेष दो सुरक्षाकर्मियों से आधुनिक हथियार भी वापस लेकर केवल पिस्टल उपलब्ध करवाई गई। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें दूरभाष पर उनकी जान को खतरे की सूचना दी थी और एस्कॉर्ट व अतिरिक्त सुरक्षा देने का आश्वासन दिया था। बेनीवाल ने कहा कि वह पिछले तीन दिनों से जयपुर में रहकर धरने पर बैठे हैं, इसके बावजूद उन्हें श्रेणीबद्ध सुरक्षा उपलब्ध नहीं करवाई गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र की एजेंसियों से उन्हें जान का खतरा होने की जानकारी मिलने के बावजूद इंटेलिजेंस द्वारा उचित सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई और यह भी नहीं बताया गया कि खतरा किससे है। बेनीवाल ने स्पष्ट किया कि ऐसी असहज स्थिति में वह अपनी बची हुई सुरक्षा भी लौटा रहे हैं और सरकार से जवाब मांग रहे हैं कि आखिर उनकी जान को खतरा किससे है और उचित सुरक्षा क्यों नहीं दी जा रही है। इस घटनाक्रम के बाद राज्य की राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है।
Read more 28th Apr 2025
उदयपुर न्यूज़:
Read more 25th Apr 2025
उदयपुर न्यूज़:
Read more 25th Apr 2025
अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु
Read more 31st Aug 2022
अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन
Read more 31st Aug 2022
अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार
Read more 31st Aug 2022
अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: पहलगाम आतंकी हमले को छह दिन हो चुके हैं, और इस घटना के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बड़ा बयान दिया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से बातचीत में आसिफ ने कहा कि भारत पहलगाम हमले के जवाब में कभी भी सैन्य कार्रवाई कर सकता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है और यदि देश के अस्तित्व को खतरा हुआ तो परमाणु हथियारों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। पाकिस्तान की सेना ने सरकार को संभावित भारतीय सैन्य कार्रवाई के बारे में आगाह कर दिया है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच पीएम आवास पर 40 मिनट तक एक अहम बैठक हुई, जिसमें हालात की समीक्षा की गई। हालांकि बैठक का ब्योरा अभी सामने नहीं आया है। पहलगाम हमले के बाद के हालात और भी संवेदनशील हो गए हैं। बीते 6 दिनों में एक हजार भारतीय नागरिक वाघा बॉर्डर से भारत लौट चुके हैं। दूसरी ओर करीब 800 पाकिस्तानी नागरिक भी भारत से पाकिस्तान वापस जा चुके हैं। भारतीयों को यात्रा अवधि कम करने के निर्देश दिए गए थे। वहीं चीन ने भी पहलगाम हमले को लेकर प्रतिक्रिया दी है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हम निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं और भारत-पाकिस्तान दोनों को बातचीत से अपने मतभेद सुलझाने चाहिए। हमले के दो और वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें गोलियों की आवाजें, भागते हुए लोग और घायल पर्यटक दिखाई दे रहे हैं। हमले की भयावहता ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
Read more 29th Apr 2025
राष्ट्रीय न्यूज़: जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने के लिए राज्य सरकार पानी, ऊर्जा, रोजगार और औद्योगिक क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस संकल्प को साकार करने में 8 करोड़ प्रदेशवासियों की भागीदारी के साथ ही प्रवासी राजस्थानी भाई-बहनों की भी अहम भूमिका होगी। मुख्यमंत्री शर्मा शनिवार को मुंबई में आयोजित कर्मभूमि से मातृभूमि कार्यक्रम में प्रवासी राजस्थानी समुदाय को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुझे अपनी देश-विदेश की विभिन्न यात्राओं के दौरान यह देखकर अत्यधिक प्रसन्नता हुई कि हमारे प्रवासी राजस्थानी अपनी कर्मभूमि के विकास में योगदान देने के साथ ही अपनी माटी से जुड़ाव रखते हुए राजस्थान को संवारने और समृद्ध बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने एक ऐसी ही पहल जल संचय के क्षेत्र में की है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान में हमें भामाशाहों और प्रवासी भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इसके तहत राज्य में लगभग 45 हजार जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा। यह अभियान वर्षा जल की एक-एक बूंद को सहेजकर न केवल जल उपलब्धता बढ़ाएगा बल्कि भूजल स्तर को बढ़ाने में भी मददगार बनेगा।
Read more 27th Apr 2025
अग्निवीर सेना भर्ती रैली, 20 जून के अभ्यर्थी देंगे 26 जून को रिपोर्ट
अग्निवीर सेना भर्ती रैली, 0 जून के अभ्यर्थी देंगे 26 जून को रिपोर्ट अजमेर, 19 जून। सेना भर्ती कार्यालय जोधपुर के निदेशक (भर्ती) कर्नल दीपांकर बसु ने बताया कि अजमेर में चक्रवात के कारण हुई अतिवृष्टि से अग्निवीर सेना भर्ती रैली के कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। इसके कारण 20 जून को कायड़ विश्राम स्थली में रिपोर्ट करने वाले अभ्यर्थी अब 26 जून को प्रातः 2 बजे कायड़ विश्राम स्थली पर रिपोर्ट करेंगे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved