Post Views 91
April 25, 2025
उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर की कियाना परिहार ने मात्र 9 साल की आयु में अंतरराष्ट्रीय पदक जीता है। ग्रीस में हुई विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में मेडल जीत कर शुक्रवार को कियाना उदयपुर पहुंची। यहां उनका स्वागत सांसद मन्नालाल रावत ने किया। रावत ने उसकी उपलब्धि पर न सिर्फ गौरांवित महसूस किया, बल्कि कियाना की हौसला अफजाई भी की। कियाना ने विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता... विश्व स्तरीय शतरंज टूर्नामेंट में पदक जीत कर कियाना राजस्थान की पहली खिलाड़ी बन गई है। कियाना ने दुनिया के सबसे मजबूत प्रतिनिधियों के खिलाफ 11 में से 9 अंक हासिल किए और ब्रॉन्ज मेडल तक पहुंची। कियाना ने कहा कि वह हर दिन पढ़ाई के साथ 6 से 7 घंटे शतरंज की प्रेक्टिस करती हैं। अब विश्व स्तरीय कई बड़े टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल प्राप्त करने का लक्ष्य है। कियाना की मां मनीषा ने बताया कि 4 वर्ष की उम्र से ही बेटी को शतरंज का जुनून है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved