For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 120195398
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में 7 से 10 मार्च तक तृतीय अजमेर थिएटर फेस्टिवल,एनएसडी रंगमंडल के चार चर्चित नाटकों का होगा मंचन, सभी प्रस्तुतियां दर्शकों के लिए रहेगी निःशुल्क |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाने के सामने स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलटी, चालक की मौके पर हुई मौत, 2 दर्जन से ज्यादा सवारी हुई घायल , |  Ajmer Breaking News: भारत मुक्ति मोर्चा के बैनर तले ओबीसी की जाति आधारित जनगणना के मुद्दे पर राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के तहत शुक्रवार को जिला कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम दिया गया ज्ञापन  |  Ajmer Breaking News: शुक्रवार सुबह पोरबंदर ट्रेन के अजमेर पहुंचने पर हुआ हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ते हुए युवक का पैर फिसला युवक के ट्रेन के नीचे आने से कटा पैर , |  Ajmer Breaking News: मांगलियावास थाना अंतर्गत केसरपुरा में कुछ दिन पूर्व कुएं में पत्थर से बंधी मिली युवक की लाश के मामले में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं किए जाने से परिजनों और ग्रामवासियों में आक्रोश, |  Ajmer Breaking News: भारत सरकार के तत्वावधान में संचालित नेशनल वायरल हेपेटाइटिस कंट्रोल प्रोग्राम के अंतर्गत जेएलएन मेडिकल कॉलेज में लैब टेक्नीशियन एवं चिकित्सकों की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल पर महिला दिवस के उपलक्ष मे महिला खेल व मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर श्री लोक बंधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निष्पादन समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। |  Ajmer Breaking News: सटीक आंकड़े ही विकास का आधार- जिला कलक्टर, चार्ज एवं अतिरिक्त चार्ज अधिकारियों का दो-दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारम्भ |  Ajmer Breaking News: आनासागर की डीसिल्टिंग के सम्बन्ध में संभागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक आयोजित हुई। इसमें आनासागर की डीसिल्टिंग पर चर्चा की गई। | 

राजस्थान

राजस्थान न्यूज़: ईरान संकट में विदेशों में फंसे राजस्थानियों का मुद्दा विधानसभा में उठा, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

राजस्थान न्यूज़: जयपुर। ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच बढ़ते युद्ध संकट के कारण खाड़ी देशों सहित विदेशों में फंसे राजस्थानियों का मुद्दा गुरुवार को राजस्थान विधानसभा में उठा। दौसा से कांग्रेस विधायक दीनदयाल बैरवा ने इस मामले को लेकर स्थगन प्रस्ताव लगाया था और खाड़ी देशों में फंसे दौसा के लोगों को सुरक्षित वापस लाने की मांग उठाई। हालांकि उन्हें इस विषय पर बोलने की अनुमति नहीं मिली, लेकिन उनके मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सदन को स्थिति से अवगत कराया। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया कि विदेशों में फंसे केवल दौसा ही नहीं बल्कि पूरे राजस्थान के लोगों को सुरक्षित भारत वापस लाने के लिए राज्य सरकार सक्रिय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया है और विदेश में फंसे लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगा है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार संपर्क में हैं और विदेश मंत्रालय के माध्यम से राजस्थान के लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित भारत लाने की प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है और विदेशों में फंसे लोगों की सुरक्षा तथा वापसी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Read more 6th Mar 2026

राजस्थान न्यूज़: जयपुर में नमाज के दौरान मस्जिद की दीवार गिरी, 19 लोग घायल, 3 ICU में भर्ती

राजस्थान न्यूज़: जयपुर। जयपुर के भट्टा बस्ती थाना क्षेत्र स्थित फिरदौस मस्जिद में शुक्रवार दोपहर नमाज के दौरान अचानक दीवार गिरने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में करीब 19 लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। घटना के समय मस्जिद में करीब एक हजार लोग नमाज अदा कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। मलबे में दबे सभी घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना दोपहर करीब 2:30 बजे हुई। घायलों को पहले कांवटिया अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में रेफर किया गया। एसएमएस अस्पताल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ. जगदीश मोदी के अनुसार 11 घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जिनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें ICU में रखा गया है, जबकि आठ लोगों का इलाज मास कैजुअल्टी वार्ड में चल रहा है।घायलों में रुस्तम (40), ईशान (34), खुर्शीद (25), सुहैल (25), इमाम जफर (20), इकबाल (18) सहित अन्य लोग शामिल हैं। हादसे में तीन साल का मासूम ईशान भी घायल हुआ है। कांवटिया अस्पताल में तीन घायलों का उपचार जारी है, जबकि कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस विधायक अमीन कागजी, विधायक हाकम अली और असरार कुरैशी विधानसभा से सीधे एसएमएस अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। फिलहाल प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Read more 6th Mar 2026

राजस्थान न्यूज़: जयपुर बाल महोत्सव की तैयारियां तेज, प्रदेश के 41 जिलों के बच्चे दिखाएंगे अपने क्षेत्र की खासियत

राजस्थान न्यूज़: जयपुर। डिजिटल बाल मेला के तत्वावधान में आयोजित होने वाले जयपुर बाल महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को सांगानेर स्थित पिंजरा पोल गौशाला परिसर में गोशाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रदीप बाहेती ने आयोजन स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंच व्यवस्था, बच्चों के प्रदर्शन क्षेत्र, आगंतुकों के लिए सुविधाओं तथा सुरक्षा से जुड़े प्रबंधों का निरीक्षण किया। गोशाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रदीप बाहेती ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों को अपनी संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय पहचान से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को अपने जिले की विशेषताओं को प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है और प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिलती है। तीन दिवसीय जयपुर बाल महोत्सव में राजस्थान के सभी 41 जिलों से बच्चे भाग लेंगे। इसमें बच्चे अपने-अपने शहरों, कस्बों और गांवों की विशेषताओं, स्थानीय खानपान, लोक परंपराओं, ऐतिहासिक दास्तानों और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण लेकिन कम चर्चित स्थलों के बारे में प्रस्तुति देंगे। इस आयोजन के माध्यम से प्रदेश की विविध संस्कृति और पर्यटन संभावनाओं को भी मंच मिलेगा। उल्लेखनीय है कि इस महोत्सव के पोस्टर का विमोचन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा किया था। उन्होंने बच्चों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने जिले की विशेषताओं को सामने लाने की अपील की थी, ताकि प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर और स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। डिजिटल बाल मेला की फाउंडर जान्हवी शर्मा ने बताया कि यह आयोजन बच्चों की रचनात्मकता को मंच देने के साथ-साथ उनमें उद्यमिता की भावना को भी प्रोत्साहित करेगा। बाल महोत्सव में भाग लेने के इच्छुक बच्चे डिजिटल बाल मेला के पंजीकृत नंबर +91 8005915026 पर व्हाट्सएप या टेलीग्राम के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

Read more 5th Mar 2026

अजमेर

अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार

Read more 31st Aug 2022

राष्ट्रीय - अंतर्राष्ट्रीय

राष्ट्रीय न्यूज़: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों की घोषणा की, अभिषेक मनु सिंघवी और फूलो देवी नेताम को दोबारा मौका

राष्ट्रीय न्यूज़: नई दिल्ली। राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को अपने छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने तेलंगाना से वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी और छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम को एक बार फिर राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। दोनों नेता वर्तमान में भी राज्यसभा सांसद हैं और पार्टी ने उन्हें दोबारा मौका दिया है। कांग्रेस ने हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध और हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है। अनुराग शर्मा कांगड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं और उन्हें हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का करीबी माना जाता है। तेलंगाना की दूसरी राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के करीबी माने जाने वाले वीम नरेंद्र रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं तमिलनाडु में सहयोगी दल डीएमके ने कांग्रेस को एक राज्यसभा सीट दी है। इस सीट से कांग्रेस ने एम. क्रिस्टोफर तिलक को उम्मीदवार घोषित किया है। राज्यसभा चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं। भाजपा भी अब तक दो चरणों में 13 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। आगामी चुनावों को लेकर सभी दलों ने अपनी राजनीतिक रणनीति तेज कर दी है।

Read more 5th Mar 2026

राष्ट्रीय न्यूज़: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा तेज, गुरुवार को कर सकते हैं नामांकन, सीएम हाउस के बाहर जुटे जेडीयू कार्यकर्ता

राष्ट्रीय न्यूज़: पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि नीतीश कुमार आज विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी पटना में मौजूद रहने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अमित शाह आज पटना पहुंचेंगे और इस राजनीतिक घटनाक्रम के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच जदयू कार्यकर्ताओं में हलचल बढ़ गई है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास के बाहर जुटने लगे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि नीतीश कुमार बिहार की पहचान हैं और उन्हें राज्य की राजनीति से दूर नहीं जाने दिया जाएगा। कई कार्यकर्ता भावुक नजर आए और मुख्यमंत्री आवास के बाहर रोते हुए दिखाई दिए। इस राजनीतिक चर्चा के बीच बुधवार शाम करीब 6 बजे मुख्यमंत्री आवास पर एक अहम बैठक भी बुलाई गई। इस बैठक में जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मंत्री विजय चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। माना जा रहा है कि इस बैठक में राज्यसभा चुनाव और पार्टी की आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की गई। राजनीतिक हलकों में इस पूरे घटनाक्रम को बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि नीतीश कुमार की ओर से अभी तक इस विषय में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिससे अटकलों का दौर जारी है।

Read more 5th Mar 2026

क़लमकार

क़लमकार न्यूज़: ये जीवन और कुछ नहीं  बस खेल है छुपन – छुपाई का

क़लमकार: खोजते खोजते अचानक से खुद को पा लेना 

Read more 5th Mar 2022

क़लमकार न्यूज़: तानाशाह एक डरपोक आदमी

क़लमकार: तानाशाह को डर पैदा होता है कि गधे भी मेरे खिलाफ़ साजिश कर रहे हैं

Read more 4th Mar 2022

#Being Positive

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

Read more 26th Jan 2021

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में  (बृजेश माथुर वार्ड 76)

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में (बृजेश माथुर वार्ड 76)

Read more 23rd Jan 2021

Google Ads

Latest News

New! खेत में सिंचाई कर रहा था किसान, अचानक तीन भालुओं ने बोला हमला

New! अजमेर में 7 से 10 मार्च तक तृतीय अजमेर थिएटर फेस्टिवल,एनएसडी रंगमंडल के चार चर्चित नाटकों का होगा मंचन, सभी प्रस्तुतियां दर्शकों के लिए रहेगी निःशुल्क

New! आदर्श नगर थाने के सामने स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलटी, चालक की मौके पर हुई मौत, 2 दर्जन से ज्यादा सवारी हुई घायल ,

New! भारत मुक्ति मोर्चा के बैनर तले ओबीसी की जाति आधारित जनगणना के मुद्दे पर राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के तहत शुक्रवार को जिला कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम दिया गया ज्ञापन 

New! शुक्रवार सुबह पोरबंदर ट्रेन के अजमेर पहुंचने पर हुआ हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ते हुए युवक का पैर फिसला युवक के ट्रेन के नीचे आने से कटा पैर ,

New! मांगलियावास थाना अंतर्गत केसरपुरा में कुछ दिन पूर्व कुएं में पत्थर से बंधी मिली युवक की लाश के मामले में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं किए जाने से परिजनों और ग्रामवासियों में आक्रोश,

New! भारत सरकार के तत्वावधान में संचालित नेशनल वायरल हेपेटाइटिस कंट्रोल प्रोग्राम के अंतर्गत जेएलएन मेडिकल कॉलेज में लैब टेक्नीशियन एवं चिकित्सकों की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन

New! अजमेर मंडल पर महिला दिवस के उपलक्ष मे महिला खेल व मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन

New! जिला कलक्टर श्री लोक बंधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निष्पादन समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

New! सटीक आंकड़े ही विकास का आधार- जिला कलक्टर, चार्ज एवं अतिरिक्त चार्ज अधिकारियों का दो-दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारम्भ