For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 120153525
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में 7 से 10 मार्च तक तृतीय अजमेर थिएटर फेस्टिवल,एनएसडी रंगमंडल के चार चर्चित नाटकों का होगा मंचन, सभी प्रस्तुतियां दर्शकों के लिए रहेगी निःशुल्क |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाने के सामने स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलटी, चालक की मौके पर हुई मौत, 2 दर्जन से ज्यादा सवारी हुई घायल , |  Ajmer Breaking News: भारत मुक्ति मोर्चा के बैनर तले ओबीसी की जाति आधारित जनगणना के मुद्दे पर राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के तहत शुक्रवार को जिला कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम दिया गया ज्ञापन  |  Ajmer Breaking News: शुक्रवार सुबह पोरबंदर ट्रेन के अजमेर पहुंचने पर हुआ हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ते हुए युवक का पैर फिसला युवक के ट्रेन के नीचे आने से कटा पैर , |  Ajmer Breaking News: मांगलियावास थाना अंतर्गत केसरपुरा में कुछ दिन पूर्व कुएं में पत्थर से बंधी मिली युवक की लाश के मामले में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं किए जाने से परिजनों और ग्रामवासियों में आक्रोश, |  Ajmer Breaking News: भारत सरकार के तत्वावधान में संचालित नेशनल वायरल हेपेटाइटिस कंट्रोल प्रोग्राम के अंतर्गत जेएलएन मेडिकल कॉलेज में लैब टेक्नीशियन एवं चिकित्सकों की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल पर महिला दिवस के उपलक्ष मे महिला खेल व मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर श्री लोक बंधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निष्पादन समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। |  Ajmer Breaking News: सटीक आंकड़े ही विकास का आधार- जिला कलक्टर, चार्ज एवं अतिरिक्त चार्ज अधिकारियों का दो-दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारम्भ |  Ajmer Breaking News: आनासागर की डीसिल्टिंग के सम्बन्ध में संभागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक आयोजित हुई। इसमें आनासागर की डीसिल्टिंग पर चर्चा की गई। | 

अजमेर न्यूज़: शुक्रवार सुबह पोरबंदर ट्रेन के अजमेर पहुंचने पर हुआ हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ते हुए युवक का पैर फिसला युवक के ट्रेन के नीचे आने से कटा पैर ,

Post Views 01

March 6, 2026

जीआरपी और आरपीएफ ने एंबुलेंस की मदद से भिजवाया जेएलएन अस्पताल, इलाज जारी

शुक्रवार सुबह पोरबंदर ट्रेन के अजमेर पहुंचने पर हुआ हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ते हुए युवक का पैर फिसला युवक के ट्रेन के नीचे आने से कटा पैर ,

जीआरपी और आरपीएफ ने एंबुलेंस की मदद से भिजवाया जेएलएन अस्पताल, इलाज जारी

अजमेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर शुक्रवार सुबह उस समय एक बड़ा हादसा हो गया जब ट्रेन में चढ़ रहे यात्री का पैर फिसल गया और यात्री ट्रेन की चपेट में आ गया हादसे में युवक का पैर कट गया। 
सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से जेएलएन अस्पताल में भिजवाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। 
जीआरपी थाने के एएसआई महावीर प्रसाद ने बताया कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर शुक्रवार को पोरबंदर ट्रेन पहुंची थी। इस बीच एक युवक चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा रहा था तभी उसका पैर फिसल गया और ट्रेन के नीचे गिर गया। सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। मौके पर जाकर देखा तो युवक ट्रेन के नीचे पड़ा हुआ था। जिसे बाहर निकाल कर पूछताछ की तो उसने अपनी कोई जानकारी अभी तक नहीं दी है। युवक का एक पैर कट गया है। युवक की उम्र तकरीबन 30- 32 साल लग रही है। मामले में अनुसंधान जारी है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved