Post Views 01
March 6, 2026
आदर्श नगर थाने के सामने स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलटी, चालक की मौके पर हुई मौत, 2 दर्जन से ज्यादा सवारी हुई घायल ,
घायलों का जेएलएन अस्पताल में इलाज जारी, बस अहमदाबाद से शादी समारोह में जा रही थी सीकर
अहमदाबाद से सीकर जा शादी-समारोह में जा रही एक स्लीपर बस तड़के साढ़े 3 बजे अजमेर में एंटर होते समय आदर्श नगर थाने के सामने डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी ओर पलट गई। दुर्घटना में बस चालक की मौत हो गई। वहीं, दुल्हन पक्ष के 20 से ज्यादा रिश्तेदार घायल हो गए। आशंका है कि दुर्घटना बस चालक को हार्टअटैक या नींद की झपकी आने के कारण हुई है। हादसा शुक्रवार अल सुबह करीब साढ़े 3 बजे आदर्श नगर थाने के सामने हुआ।
बस में सवार घायल महिला किरण अग्रवाल ने बताया कि 7 मार्च को सीकर में बहन की बेटी की शादी होनी है। दुल्हन पहले ही जा चुकी थी। बाकी रिश्तेदार बस से जा रहे थे। इस दौरान एक्सीडेंट हो गया। हादसे के समय सभी लोग सो रहे थे। एक्सीडेंट कैसे हआ इसकी जानकारी नहीं है। उनकी आंख खुली जब बस में चीख-पुकार मची हुई थी। कई घायल बुरी तरह फंस गए थे। बस अहमदाबाद से शुक्रवार दोपहर को निकली थी।
एएसआई शिवराज ने बताया कि शुक्रवार रात में गेस्ट पर थे तभी थाने से सूचना मिली कि थाने के सामने डिवाइडर से टकराकर बस पलट गई है जिस पर भी तत्काल जाति के साथ मौके पर पहुंचे बस में घायल सवारियों को एंबुलेंस की मदद से जेएलएन अस्पताल भिजवाया गया। एक्सीडेंट में ड्राइवर 55 वर्षीय विजय सिंह परमार निवासी, अहमदाबाद की मौत हुई है। जबकि एक यात्री और एक छोटी बच्ची की हालत चिंताजनक है उपचार जारी है।वहीं, एक घायल का दावा है कि बस पलटने से पहले लहराने लगी थी वो ड्राइवर के पास गया तो वह मूवमेंट नहीं कर रहा था। ऐसा महसूस हुआ कि उसे हार्टअटैक आया है।
सूचना मिलने पर जेएलएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर अनिल सामरिया और अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे भी अस्पताल पहुंच गए। जानकारी के अनुसार कई घायलों के सिर-मुंह पर ज्यादा चोट लगी है। हालांकि, जेएलएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर अनिल सामरिया ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही ड्राइवर की मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved