Post Views 01
March 6, 2026
मांगलियावास थाना अंतर्गत केसरपुरा में कुछ दिन पूर्व कुएं में पत्थर से बंधी मिली युवक की लाश के मामले में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं किए जाने से परिजनों और ग्रामवासियों में आक्रोश,
मांगलियावास थाना पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित परिवार पहुंचा जिला मुख्यालय, जिला पुलिस कप्तान को ज्ञापन सौंप कर उच्च अधिकारियों से प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाने की की मांग।
मांगलियावास थाना अंतर्गत ग्राम केसरपुरा में रहने वाला 24 वर्षीय अनिल रावत 11 फरवरी को अचानक गायब हुआ जिसका शव गांव के ही कुएं में मिलने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। एसडीआरएफ की टीम ने मशक्कत कर कैमरे की मदद से 17 घंटे बाद कुएं से शव को बाहर निकलवा कर जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया जहां परिजनों और ग्रामीणों की मांग पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया था। उसे वक्त परिजनों द्वारा गांव के ही रहने वाले आरोपी के विरुद्ध नाम जड़ रिपोर्ट दी गई थी जिसको पुलिस ने दर्ज कर अस्वस्थ किया था कि जल्दी आरोपी गिरफ्तार होंगे उसके बाद ही परिजनों ने शव लिया और उसका दाह संस्कार कर दिया लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की जिसके बाद आज बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे और पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।
मृतक के चाचा अजय सिंह ने बताया कि 24 वर्षीय अनिल रावत पुत्र अर्जुन सिंह रावत गांव में रहता है जो ट्रेलर चालक है 11 फरवरी को एक अन्य चालक के साथ गया था लेकिन वापस घर नहीं आया जिसका शव गांव में ही कुएं में मिला है। परिजनों ने उसकी हत्या के आरोप में ललित पुत्र भैरू सिंह के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया ।जिसके बाद पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया ताकि खुलासा हो सके कि उसके साथ क्या घटनाक्रम हुआ है।
लेकिन ना तो उन्हें मेडिकल रिपोर्ट दी गई नहीं अभी तक कोई कार्रवाई की गई है जबकि आरोपी पक्ष खुले आम पीड़ित परिवार को ही धमका रहा है ऐसे में मांगलियावास थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों और ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द आरोपी गिरफ्तार हो और मृतक के परिजनों को न्याय मिल सके।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved