For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 120152962
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में 7 से 10 मार्च तक तृतीय अजमेर थिएटर फेस्टिवल,एनएसडी रंगमंडल के चार चर्चित नाटकों का होगा मंचन, सभी प्रस्तुतियां दर्शकों के लिए रहेगी निःशुल्क |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाने के सामने स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलटी, चालक की मौके पर हुई मौत, 2 दर्जन से ज्यादा सवारी हुई घायल , |  Ajmer Breaking News: भारत मुक्ति मोर्चा के बैनर तले ओबीसी की जाति आधारित जनगणना के मुद्दे पर राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के तहत शुक्रवार को जिला कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम दिया गया ज्ञापन  |  Ajmer Breaking News: शुक्रवार सुबह पोरबंदर ट्रेन के अजमेर पहुंचने पर हुआ हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ते हुए युवक का पैर फिसला युवक के ट्रेन के नीचे आने से कटा पैर , |  Ajmer Breaking News: मांगलियावास थाना अंतर्गत केसरपुरा में कुछ दिन पूर्व कुएं में पत्थर से बंधी मिली युवक की लाश के मामले में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं किए जाने से परिजनों और ग्रामवासियों में आक्रोश, |  Ajmer Breaking News: भारत सरकार के तत्वावधान में संचालित नेशनल वायरल हेपेटाइटिस कंट्रोल प्रोग्राम के अंतर्गत जेएलएन मेडिकल कॉलेज में लैब टेक्नीशियन एवं चिकित्सकों की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल पर महिला दिवस के उपलक्ष मे महिला खेल व मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर श्री लोक बंधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निष्पादन समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। |  Ajmer Breaking News: सटीक आंकड़े ही विकास का आधार- जिला कलक्टर, चार्ज एवं अतिरिक्त चार्ज अधिकारियों का दो-दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारम्भ |  Ajmer Breaking News: आनासागर की डीसिल्टिंग के सम्बन्ध में संभागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक आयोजित हुई। इसमें आनासागर की डीसिल्टिंग पर चर्चा की गई। | 

अजमेर न्यूज़: जिला कलक्टर श्री लोक बंधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निष्पादन समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

Post Views 01

March 6, 2026

बैठक में जिले में संचालित शिक्षा, छात्र कल्याण एवं स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुसार प्रभावी कार्य निष्पादन के निर्देश दिए गए।      

जिला निष्पादन समिति की बैठक आयोजित
    
अजमेर, 6 मार्च। जिला कलक्टर श्री लोक बंधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निष्पादन समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित शिक्षा, छात्र कल्याण एवं स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुसार प्रभावी कार्य निष्पादन के निर्देश दिए गए।
     बैठक में शाला दर्पण पोर्टल पर जिले की स्थिति की ब्लॉकवार समीक्षा करते हुए कम प्रगति वाले ब्लॉकों में शीघ्र सुधार लाने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने नामांकन में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई। महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के लाभार्थी बच्चों की सूची प्राप्त कर राजकीय विद्यालय में प्रवेश करवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने कार्मिकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति की नियमित मॉनिटरिंग शाला दर्पण के माध्यम से करने के निर्देश दिए।
     उन्होंने पीएम श्री विद्यालयों की समीक्षा करते हुए जिले की रैंकिंग में सुधार लाने के लिए उपस्थिति, परिणाम, गृहकार्य, शौचालय, पेयजल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े नवीन पैरामीटर्स पर प्रगति दर्ज कराने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालयों में डिजिटल लाइब्रेरी की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा खेल मैदानों पर हुए अतिक्रमण को तुरंत हटाने के निर्देश भी दिए। बैठक में उड़ान योजना की समीक्षा की गई। महात्मा गांधी विद्यालय गुर्जर मौहल्ला किशनगढ़ के परिसर से गुजरने वाले नाले को स्थानान्तरित करने का कार्य नगर परिषद द्वारा किया जाएगा।  
     जिला कलक्टर ने डीएमएफटी फंड के समुचित उपयोग, कक्षा-कक्ष निर्माण, शौचालयों की व्यवस्था, बालक एवं बालिकाओं के लिए पृथक शौचालयों तथा जर्जर भवनों की मरम्मत एवं पूर्णतः क्षतिग्रस्त भवनों को जमींदोज करने की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग समसा के अभियंताओं से कराने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों के बिल लगातार प्रस्तुत किए जाए। 
     
पालनहार योजना में सत्यापन एवं नवीनीकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने अध्ययनरत प्रमाण पत्र जारी कर शत-प्रतिशत सत्यापन पूर्ण करने तथा ई-मित्र के माध्यम से सत्यापन कराने की प्रक्रिया की अभिभावकों को जानकारी देने के निर्देश दिए। यह कार्य 31 मार्च तक पूर्ण किया जाए। लाडो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत प्रथम कक्षा में अध्ययनरत बालिकाओं को तृतीय किश्त के रूप में राशि हस्तांतरण, प्राप्त आवेदनों एवं लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, गणवेश, वाउचर एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने के लिए जनाधार प्रमाणीकरण कराने को कहा।
     
बैठक में आयरन और फोलिक एसिड टैबलेट वितरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए टैबलेट की पर्याप्त उपलब्धता एवं पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही एनीमिया मुक्त अभियान, पीएम पोषण, एमडीएम, अतिक्रमण, बोर्ड परीक्षा, विद्यार्थी स्वास्थ्य जांच सहित विभिन्न योजनाओं की मासिक प्रगति की समीक्षा की गई।
     
उन्होंने कहा कि साप्ताहिक ब्लॉक स्तरीय निष्पादन बैठकों में भी इन सभी विषयों की मॉनिटरिंग उपखंड अधिकारी एवं बीसीईओ के माध्यम से की जाए। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र विद्यार्थी तक समय पर पहुंचना सुनिश्चित किया जाए।
      
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती वन्दना खोरवाल, जिला शिक्षा अधिकारी श्री गोविंद नारायण शर्मा एवं श्रीमती दर्शना शर्मा, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, समस्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, चिकित्सा विभाग, साक्षरता विभाग, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved