For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 120153500
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में 7 से 10 मार्च तक तृतीय अजमेर थिएटर फेस्टिवल,एनएसडी रंगमंडल के चार चर्चित नाटकों का होगा मंचन, सभी प्रस्तुतियां दर्शकों के लिए रहेगी निःशुल्क |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाने के सामने स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलटी, चालक की मौके पर हुई मौत, 2 दर्जन से ज्यादा सवारी हुई घायल , |  Ajmer Breaking News: भारत मुक्ति मोर्चा के बैनर तले ओबीसी की जाति आधारित जनगणना के मुद्दे पर राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के तहत शुक्रवार को जिला कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम दिया गया ज्ञापन  |  Ajmer Breaking News: शुक्रवार सुबह पोरबंदर ट्रेन के अजमेर पहुंचने पर हुआ हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ते हुए युवक का पैर फिसला युवक के ट्रेन के नीचे आने से कटा पैर , |  Ajmer Breaking News: मांगलियावास थाना अंतर्गत केसरपुरा में कुछ दिन पूर्व कुएं में पत्थर से बंधी मिली युवक की लाश के मामले में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं किए जाने से परिजनों और ग्रामवासियों में आक्रोश, |  Ajmer Breaking News: भारत सरकार के तत्वावधान में संचालित नेशनल वायरल हेपेटाइटिस कंट्रोल प्रोग्राम के अंतर्गत जेएलएन मेडिकल कॉलेज में लैब टेक्नीशियन एवं चिकित्सकों की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल पर महिला दिवस के उपलक्ष मे महिला खेल व मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर श्री लोक बंधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निष्पादन समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। |  Ajmer Breaking News: सटीक आंकड़े ही विकास का आधार- जिला कलक्टर, चार्ज एवं अतिरिक्त चार्ज अधिकारियों का दो-दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारम्भ |  Ajmer Breaking News: आनासागर की डीसिल्टिंग के सम्बन्ध में संभागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक आयोजित हुई। इसमें आनासागर की डीसिल्टिंग पर चर्चा की गई। | 

अजमेर न्यूज़: भारत मुक्ति मोर्चा के बैनर तले ओबीसी की जाति आधारित जनगणना के मुद्दे पर राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के तहत शुक्रवार को जिला कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम दिया गया ज्ञापन 

Post Views 01

March 6, 2026

द्वितीय चरण में 13 मार्च, 2026 को 725 जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। तीसरा चरण  23 मार्च, 2026 को 725 जिला मुख्यालयों पर रैली प्रदर्शन होगा। चौथा चरण  23 अप्रैल, 2026 को भारत बंद किया जाएगा।

भारत मुक्ति मोर्चा के बैनर तले जाति आधारित जनगणना और ओबीसी की जाति आधारित जनगणना के मुद्दे पर भाजपा द्वारा ओबीसी के साथ की जा रही धोखाधड़ी के खिलाफ, एससी, एसटी, ओबीसी के समर्थन में सख्त UGC बिल लागू करने के समर्थन में एवं 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) से मुक्त करने के समर्थन में हो रहे राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के तहत शुक्रवार को जिला कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम दिया गया ज्ञापन 

भारत मुक्ति मोर्चा एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा भारत के संविधान द्वारा दिए हुए संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का यह ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। चरणबद्ध आंदोलन के प्रथम चरण में 06 मार्च, 2026 को 725 जिलों में ज्ञापन जिलाधीश के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति जी को ज्ञापन दिए गए।
द्वितीय चरण में 13 मार्च, 2026 को 725 जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
तीसरा चरण  23 मार्च, 2026 को 725 जिला मुख्यालयों पर रैली प्रदर्शन होगा। चौथा चरण  23 अप्रैल, 2026 को भारत बंद किया जाएगा।

ज्ञापन के द्वारा प्रशासन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति जी और केंद्र सरकार से मांग करते हैं की केन्द्र सरकार द्वारा कैबिनेट में ओबीसी की जाति आधारित जनगणना का फैसला करने के बावजूद भी जनगणना नोटिफिकेशन में ओबीसी की जातियों कॉलम नहीं दिया गया है। घोषित करने के बाद भी ओबीसी के जाती के कॉलम को ना दिया जाना ओबीसी के साथ धोखेबाजी है। इसलिए इस साल से होने वाली राष्ट्रीय जनगणना में ओबीसी का एवं जाति का कॉलम बढ़ाया जाए। पहले कमजोर यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन बनाना और फिर सुप्रीम कोर्ट में कमजोर पैरवी करके उस पर भी रोक लगवाना एससी-एसटी ओबीसी के साथ धोखेबाजी है। अतः एससी-एसटी ओबीसी के समर्थन में सख्त यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन बनाकर लागू किया जाए। 2011 से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) से मुक्त किया जाए। अतः महामहिम राष्ट्रपति इस ज्ञापन की मांगो पर शीघ्र एव सकारात्मक निर्णय लें। यदि हमारी उपरोक्त मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है, तो- भारत मुक्ति मोर्चा एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा संवैधानिक और शांतिपूर्ण तरीके से इस राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध जनआंदोलन को और अधिक उग्र एवं व्यापक किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved