For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 120197660
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में 7 से 10 मार्च तक तृतीय अजमेर थिएटर फेस्टिवल,एनएसडी रंगमंडल के चार चर्चित नाटकों का होगा मंचन, सभी प्रस्तुतियां दर्शकों के लिए रहेगी निःशुल्क |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाने के सामने स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलटी, चालक की मौके पर हुई मौत, 2 दर्जन से ज्यादा सवारी हुई घायल , |  Ajmer Breaking News: भारत मुक्ति मोर्चा के बैनर तले ओबीसी की जाति आधारित जनगणना के मुद्दे पर राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के तहत शुक्रवार को जिला कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम दिया गया ज्ञापन  |  Ajmer Breaking News: शुक्रवार सुबह पोरबंदर ट्रेन के अजमेर पहुंचने पर हुआ हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ते हुए युवक का पैर फिसला युवक के ट्रेन के नीचे आने से कटा पैर , |  Ajmer Breaking News: मांगलियावास थाना अंतर्गत केसरपुरा में कुछ दिन पूर्व कुएं में पत्थर से बंधी मिली युवक की लाश के मामले में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं किए जाने से परिजनों और ग्रामवासियों में आक्रोश, |  Ajmer Breaking News: भारत सरकार के तत्वावधान में संचालित नेशनल वायरल हेपेटाइटिस कंट्रोल प्रोग्राम के अंतर्गत जेएलएन मेडिकल कॉलेज में लैब टेक्नीशियन एवं चिकित्सकों की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल पर महिला दिवस के उपलक्ष मे महिला खेल व मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर श्री लोक बंधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निष्पादन समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। |  Ajmer Breaking News: सटीक आंकड़े ही विकास का आधार- जिला कलक्टर, चार्ज एवं अतिरिक्त चार्ज अधिकारियों का दो-दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारम्भ |  Ajmer Breaking News: आनासागर की डीसिल्टिंग के सम्बन्ध में संभागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक आयोजित हुई। इसमें आनासागर की डीसिल्टिंग पर चर्चा की गई। | 

राष्ट्रीय न्यूज़: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों की घोषणा की, अभिषेक मनु सिंघवी और फूलो देवी नेताम को दोबारा मौका

Post Views 71

March 5, 2026

राज्यसभा चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं। भाजपा भी अब तक दो चरणों में 13 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है।

नई दिल्ली। राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को अपने छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने तेलंगाना से वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी और छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम को एक बार फिर राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। दोनों नेता वर्तमान में भी राज्यसभा सांसद हैं और पार्टी ने उन्हें दोबारा मौका दिया है।

कांग्रेस ने हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध और हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है। अनुराग शर्मा कांगड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं और उन्हें हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का करीबी माना जाता है।

तेलंगाना की दूसरी राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के करीबी माने जाने वाले वीम नरेंद्र रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं तमिलनाडु में सहयोगी दल डीएमके ने कांग्रेस को एक राज्यसभा सीट दी है। इस सीट से कांग्रेस ने एम. क्रिस्टोफर तिलक को उम्मीदवार घोषित किया है।

राज्यसभा चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं। भाजपा भी अब तक दो चरणों में 13 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। आगामी चुनावों को लेकर सभी दलों ने अपनी राजनीतिक रणनीति तेज कर दी है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved