Post Views 81
March 6, 2026
उदयपुर-डबोक नेशनल हाईवे स्थित शाश्वत धाम में जैनदर्शन कन्या महाविद्यालय का सातवां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया तथा इंदौर के ढाईद्वीप जिनायतन के अध्यक्ष ट्रस्टी पं. विपिन शास्त्री ने 23 छात्राओं को डिग्रियां प्रदान कीं।
समारोह को संबोधित करते हुए कटारिया ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल ज्ञान प्राप्त करना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और अच्छे संस्कारों की स्थापना करना है। उन्होंने कहा कि जैन दर्शन में अहिंसा, आत्मसंयम और नैतिकता जैसी शिक्षाएं आज के समाज के लिए बेहद प्रासंगिक हैं। उन्होंने जैनदर्शन कन्या महाविद्यालय द्वारा बालिकाओं को संस्कारयुक्त शिक्षा देने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संस्थान समाज के नैतिक और आध्यात्मिक भविष्य को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर विधायक ताराचंद जैन, कवि राव अजातशत्रु, पं. रमेश शास्त्री (सोनगढ़), ललित कुमार किकावत, चांदमल किकावत, भावेश कालिका, नरेंद्र दलावत, ध्रुवधाम बांसवाड़ा के अध्यक्ष महिपाल जैन और समाजसेवी आई.एस. जैन मौजूद रहे। प्राचार्य अमित जैन ने बताया कि अतिथियों का स्वागत ट्रस्ट के मंत्री डॉ. जिनेंद्र शास्त्री ने किया, जबकि संस्था का परिचय संयोजक डॉ. अंकित शास्त्री ने दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. महावीर प्रसाद जैन और डॉ. तपिश शास्त्री ने किया तथा आभार प्रदर्शन महामंत्री भावेश कालिका ने किया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved