For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119333973
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पांच माह से नहीं मिला मानदेय, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने जिला कलेक्टर और सीएमएचओ को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन। |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत बिहारीगंज में रहने वाले एक बुजुर्ग के साथ परिचित बनकर 1 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला, पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर शुरू की जांच |  Ajmer Breaking News: हरि भाऊ उपाध्याय नगर थाना अंतर्गत अलकनंदा कॉलोनी में स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में चोरी की वारदात, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री की प्रस्तावित अजमेर यात्रा, जिला कलक्टर ने ली समीक्षा बैठक, जनसभा, सुरक्षा एवं समन्वय की व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री की ऐतिहासिक जनसभा को लेकर तैयारियों में जुटे मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत |  Ajmer Breaking News: तीर्थराज पुष्कर में गूंजा श्रीराम नाम – जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत के सानिध्य में श्री हनुमंत कथा का भव्य शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: कृषि विभाग आत्मा योजना सात दिवसीय अन्तराराज्यीय कृषक भ्रमण को हरी झंडी दिखाकर किया बस को रवाना |  Ajmer Breaking News: उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पूज्य श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का किया अभिनंदन ,पुष्कर की पावन धरा पर हनुमंत कथा में लिया आशीर्वाद |  Ajmer Breaking News: डीआरएम क्रिकेट कप 2025- 26 प्रतियोगिता का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: विज्ञान के गुमनाम भारतीय सितारों को हमें नमन करना चाहिए - सुरेश सिंह रावत कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार | 

राजस्थान

राजस्थान न्यूज़: साध्वी प्रेम बाईसा मौत मामला: इंजेक्शन लगाने वाला कम्पाउण्डर गिरफ्तार, जमानत पर रिहा, डिग्री की जांच जारी

राजस्थान न्यूज़: जोधपुर। बोरानाडा थाना क्षेत्र के पाल स्थित आरती नगर आश्रम में साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने इंजेक्शन लगाने वाले कम्पाउण्डर को पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करने के बाद जमानती अपराध होने के कारण उसे जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया है। फिलहाल पुलिस उसकी नर्सिंग योग्यता और डिग्री की जांच कर रही है तथा जांच में अनियमितता सामने आने पर आगे कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। सहायक पुलिस आयुक्त (पश्चिम) छवि शर्मा ने बताया कि इस मामले में मथुरादास माथुर अस्पताल से जुड़े नर्सिंग कर्मचारी देवीसिंह राजपुरोहित को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद उसका जमानत मुचलका और बंध पत्र भरवाकर उसे छोड़ दिया गया। पुलिस ने उसे मामले में चालान पेश होने के समय अदालत में उपस्थित रहने के लिए पाबंद किया है। जानकारी के अनुसार 28 जनवरी को आरती नगर स्थित आश्रम में साध्वी प्रेम बाईसा की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। शाम करीब पांच बजे कम्पाउण्डर देवीसिंह को आश्रम बुलाया गया, जहां उसने डेक्सोना और डायनापार नामक दो इंजेक्शन एक ही सीरिंज में भरकर साध्वी को लगा दिए। इंजेक्शन लगाने के करीब बीस मिनट बाद उनकी हालत और गंभीर हो गई, जिसके बाद उन्हें पाल रोड स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट में साध्वी की मृत्यु का कारण अस्थमा के दौरान कार्डियक अरेस्ट बताया गया था। हालांकि इंजेक्शन के प्रभाव और संभावित रिएक्शन को लेकर पुलिस ने विशेषज्ञों से दोबारा राय मांगी थी। नई चिकित्सकीय राय में इंजेक्शन के कारण मृत्यु होने की संभावना से पूरी तरह इनकार नहीं किया गया, जिसके आधार पर 17 फरवरी को कम्पाउण्डर के खिलाफ उपेक्षापूर्ण कृत्य से मृत्यु कारित करने का मामला दर्ज किया गया।

Read more 23rd Feb 2026

राजस्थान न्यूज़: मंच पर छलके आंसू, जनता के प्यार को बताया सबसे बड़ी ताकत

राजस्थान न्यूज़: लावाड़। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शनिवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र झालावाड़ के दौरे पर पहुंचीं, जहां एक जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान भावुक क्षण देखने को मिला। बकानी क्षेत्र के खोयरा गांव स्थित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद राजे सांसद दुष्यंत सिंह की जनसंवाद पदयात्रा के तीसरे चरण के शुभारंभ समारोह में शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान एक युवती द्वारा सुनाई गई कविता ने माहौल को भावनात्मक बना दिया और वसुंधरा राजे मंच पर ही भावुक होकर रो पड़ीं। कार्यक्रम में बकानी की युवती अदिति शर्मा ने वसुंधरा राजे के सम्मान में कविता का पाठ किया, जिसमें उनके माता-पिता राजमाता विजयाराजे सिंधिया और जीवाजीराव सिंधिया के साथ-साथ उनके दिवंगत भाई माधवराव सिंधिया का उल्लेख किया गया। कविता में उनके राजनीतिक जीवन, शासन शैली और जनकल्याणकारी योजनाओं को भी संवेदनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया था। अपने परिवार का उल्लेख सुनते ही राजे स्वयं को संभाल नहीं सकीं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े, जिससे कार्यक्रम में मौजूद लोग भी भावुक हो गए। इस घटनाक्रम के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोशल मीडिया पर भी अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने लिखा कि कविता में उनके पूरे परिवार और जीवन के महत्वपूर्ण व्यक्तियों का उल्लेख था, जिसे सुनकर वे अपने आंसू नहीं रोक पाईं। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता और भाई का उनके जीवन में अमूल्य योगदान रहा है और आज भी जनता के प्यार में वे अपने परिवार की झलक महसूस करती हैं। भावुक माहौल के बीच पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जनता को संबोधित करते हुए राजनीतिक संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं और धन-दौलत से अधिक महत्वपूर्ण जनता का स्नेह और विश्वास होता है। उन्होंने कहा कि यदि जनता का प्यार मिलता रहेगा तो समय अवश्य बदलेगा। राजे ने स्पष्ट किया कि जनसंवाद यात्रा का उद्देश्य चुनावी राजनीति नहीं बल्कि जनता से संवाद करना और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना है। यात्रा के दौरान किसानों की समस्याएं भी प्रमुखता से सामने आईं। हाल ही में तेज हवाओं और बेमौसम बारिश से अफीम सहित कई फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की शिकायत किसानों ने रखी। किसानों ने विशेष गिरदावरी करवाकर शीघ्र मुआवजा देने की मांग की। इस पर सांसद दुष्यंत सिंह ने किसानों को भरोसा दिलाया कि वे राज्य सरकार से बातचीत कर राहत दिलाने का प्रयास करेंगे।

Read more 22nd Feb 2026

राजस्थान न्यूज़: पीएम मोदी के दौरे से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सरकार पर हमला, रिफाइनरी उद्घाटन और विकास कार्यों पर उठाए सवाल

राजस्थान न्यूज़: जोधपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 28 फरवरी को राजस्थान दौरे से पहले प्रदेश की राजनीति गर्माती नजर आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान रिफाइनरी परियोजना, स्थानीय चुनाव, सामाजिक योजनाओं और राज्य बजट को लेकर वर्तमान सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चर्चा में रही रिफाइनरी परियोजना का उद्घाटन अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, जबकि कई बार इसकी तिथियां घोषित की जा चुकी हैं। गहलोत ने सवाल उठाया कि गृह मंत्री के जोधपुर दौरे के बाद भी यदि उद्घाटन तय नहीं है तो प्रधानमंत्री से इसका उद्घाटन क्यों नहीं कराया जा रहा। जोधपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए गहलोत ने कहा कि राजस्थान में जनहित से जुड़ी कई योजनाएं ठप पड़ी हुई हैं और सरकार विकास के बजाय राजनीतिक एजेंडे पर अधिक ध्यान दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निकाय और पंचायत चुनावों को जानबूझकर टाला जा रहा है, जबकि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट स्पष्ट रूप से कह चुके हैं कि स्थानीय निकाय चुनाव समय पर कराना संवैधानिक जिम्मेदारी है। इसके बावजूद चुनाव प्रक्रिया में देरी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश में तैयार सरकारी भवनों के उपयोग नहीं होने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि जोधपुर में लाइब्रेरी, अस्पताल और विश्वविद्यालयों की आधुनिक इमारतें तैयार हैं, लेकिन स्टाफ और संसाधनों की भारी कमी के कारण उनका पूरा लाभ जनता तक नहीं पहुंच पा रहा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि मगरा पूंजला अस्पताल की नई बिल्डिंग बनकर तैयार है, लेकिन वहां डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति अब तक नहीं की गई है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। गहलोत ने सामाजिक योजनाओं को लेकर भी राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बुजुर्ग पेंशन, छात्राओं की स्कूटी योजना और छात्रवृत्ति जैसी योजनाएं बंद या धीमी हो गई हैं। साथ ही ठेकेदारों के भुगतान लंबित होने के कारण कई विकास कार्य रुक गए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर चुनावी ध्रुवीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार चुनाव के दौरान खातों में राशि भेजे जाने पर चुनाव आयोग ने कोई आपत्ति नहीं जताई थी, जबकि अब अलग मानदंड अपनाए जा रहे हैं। राज्य बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए गहलोत ने कहा कि मारवाड़ और विशेष रूप से जोधपुर क्षेत्र की अनदेखी की गई है। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार के दौरान राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल परियोजना के तीसरे चरण पर करीब 1400 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे, जिससे जोधपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को पेयजल उपलब्ध कराने की योजना थी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में इस परियोजना की गति धीमी पड़ गई है और यदि उस समय केंद्र सरकार के भरोसे रहा जाता तो यह योजना शुरू भी नहीं हो पाती।

Read more 21st Feb 2026

अजमेर

अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार

Read more 31st Aug 2022

राष्ट्रीय - अंतर्राष्ट्रीय

राष्ट्रीय न्यूज़: वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, RSS प्रमुख मोहन भागवत सुरक्षित,हरदोई में घटना के बाद GRP जांच में जुटी

राष्ट्रीय न्यूज़: मेरठ/हरदोई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत जिस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से मेरठ पहुंच रहे थे, उस पर उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में पथराव की घटना सामने आई है। पत्थर लगने से ट्रेन की एक खिड़की का शीशा टूट गया, हालांकि घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई और संघ प्रमुख पूरी तरह सुरक्षित बताए गए हैं। जानकारी के अनुसार यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 3:20 बजे उस समय हुई, जब वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली की ओर जा रही थी। ट्रेन के हरदोई क्षेत्र से गुजरते समय अचानक एक डिब्बे की खिड़की पर पत्थर लगने से शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी (Government Railway Police) ने मामले की जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जांच में जीआरपी दो संभावित कारणों पर विचार कर रही है। पहला, रेलवे ट्रैक के पास क्रिकेट खेल रहे बच्चों की गेंद ट्रेन से टकराने की संभावना जताई जा रही है। दूसरा, किसी शरारती तत्व द्वारा जानबूझकर पत्थर फेंके जाने की आशंका भी जांच के दायरे में है। अधिकारियों ने आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज व स्थानीय इनपुट भी खंगाले जा रहे हैं। घटना के बावजूद ट्रेन अपनी निर्धारित यात्रा जारी रखते हुए रात करीब 9 बजे मेरठ स्टेशन पहुंची, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सरसंघचालक मोहन भागवत ट्रेन से उतरे। इसके बाद वे शताब्दीनगर स्थित माधवकुंज में ठहरे हैं। मोहन भागवत मेरठ में 20 और 21 फरवरी को आयोजित दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 28 जिलों के प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में सामाजिक विषयों, राष्ट्र निर्माण और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार वे खिलाड़ियों और युवाओं से भी मुलाकात कर उनके सामाजिक अनुभवों और योगदान पर बातचीत कर सकते हैं। रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने घटना को गंभीरता से लेते हुए ट्रेनों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Read more 20th Feb 2026

राष्ट्रीय न्यूज़: भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में केमिकल–पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 8 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत

राष्ट्रीय न्यूज़: भिवाड़ी। राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी में सोमवार सुबह एक केमिकल–पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से कम से कम 8 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा खुशखेड़ा करौली औद्योगिक क्षेत्र में सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। घटना के समय फैक्ट्री में लगभग 25 मजदूर काम कर रहे थे। राहत एवं बचाव दल ने अब तक 8 शव बाहर निकाल लिए हैं, जबकि एक मजदूर के अभी भी अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार पुलिस को गश्त के दौरान आग लगने की सूचना मिली, जिसके तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। फैक्ट्री में केमिकल पदार्थों के साथ पटाखों का निर्माण भी किया जाता था, जिससे आग तेजी से फैल गई। फैक्ट्री मालिक का नाम राजेंद्र बताया जा रहा है। खुशखेड़ा और भिवाड़ी रीको अग्निशमन केंद्र से दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग इतनी भीषण थी कि कई शव पूरी तरह जल गए और कुछ के केवल कंकाल ही शेष बचे। बचाव दल को घटनास्थल पर जले हुए शरीर के हिस्सों को एकत्र कर प्लास्टिक बैग में सुरक्षित रखना पड़ा। मौके पर अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सुमिता मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (भिवाड़ी) अतुल साहू, तिजारा उपाधीक्षक शिवराज सिंह, उपखंड अधिकारी लाखन सिंह, तहसीलदार शैतान सिंह और खैरथल के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शिवपाल जाट सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक आशंका है कि फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की अनदेखी या ज्वलनशील पदार्थों के अनुचित भंडारण के कारण आग ने विकराल रूप लिया। मृतकों की पहचान और परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है।

Read more 16th Feb 2026

क़लमकार

क़लमकार न्यूज़: ये जीवन और कुछ नहीं  बस खेल है छुपन – छुपाई का

क़लमकार: खोजते खोजते अचानक से खुद को पा लेना 

Read more 5th Mar 2022

क़लमकार न्यूज़: तानाशाह एक डरपोक आदमी

क़लमकार: तानाशाह को डर पैदा होता है कि गधे भी मेरे खिलाफ़ साजिश कर रहे हैं

Read more 4th Mar 2022

#Being Positive

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

Read more 26th Jan 2021

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में  (बृजेश माथुर वार्ड 76)

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में (बृजेश माथुर वार्ड 76)

Read more 23rd Jan 2021

Google Ads

Latest News

New! सलूंबर में टेकण फला से 605 किलो अवैध गांजे के पौधे जब्त, आरोपी फरार

New! भीषण हादसा: 2 वाहनों के बीच फंसी कार, 5 लोग घायल

New! पांच माह से नहीं मिला मानदेय, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने जिला कलेक्टर और सीएमएचओ को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।

New! अलवर गेट थाना अंतर्गत बिहारीगंज में रहने वाले एक बुजुर्ग के साथ परिचित बनकर 1 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला, पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर शुरू की जांच

New! हरि भाऊ उपाध्याय नगर थाना अंतर्गत अलकनंदा कॉलोनी में स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में चोरी की वारदात,

New! प्रधानमंत्री की प्रस्तावित अजमेर यात्रा, जिला कलक्टर ने ली समीक्षा बैठक, जनसभा, सुरक्षा एवं समन्वय की व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश

New! प्रधानमंत्री की ऐतिहासिक जनसभा को लेकर तैयारियों में जुटे मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत

New! तीर्थराज पुष्कर में गूंजा श्रीराम नाम – जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत के सानिध्य में श्री हनुमंत कथा का भव्य शुभारंभ

New! कृषि विभाग आत्मा योजना सात दिवसीय अन्तराराज्यीय कृषक भ्रमण को हरी झंडी दिखाकर किया बस को रवाना

New! उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पूज्य श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का किया अभिनंदन ,पुष्कर की पावन धरा पर हनुमंत कथा में लिया आशीर्वाद